मातृभाषा त्यागला सॅं होयत सांस्कृतिक ह्रास 11/23/2007 02:44:15 PM  
मित्र को भेजियेँ  सुझाव/प्रतिक्रिया

सहरसा। मातृभाष त्यागला सॅं अपन सभ्यता व संस्कृति में ह्रास होयत। जखन कियो अपन भाषा कॅं छोरि आजुक भाषा बजे छथि। तखनहि ओ व्यक्ति अपन सभ्यता संस्कृति कं विसरि नव युवक परिवेश में ढलि जायत छथि। जाहि सं एकर प्रभाव ओहि व्यक्तिक संग-संग समाज पर से हो परेत अछि।

उक्त बातें महाकवि विद्यापति स्मृति पर्व समारोह विद्यापति धाम लक्षमिनियां में विधायक संजीव कुमार झा ने गुरुवार को कही। उन्होंने विद्यापति स्मृति व भवन हेतु भूमि देने वाले दाता को अपनी ओर से बधाई देते हुए कहा कि इस पवित्र स्थल को सुंदर बनाना मेरा कार्य है। कार्य प्रारंभ इस नेक कार्य के लिए राशि का अभाव नहीं होगा। विधायक श्री झा ने क्षेत्र के विकास पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि सर्व प्रथम इस स्थल से सटे मुख्य मार्ग की जीर्णोद्घार शीघ्र होगी। साथ-साथ शिक्षा में और बेहतर विकास होगा। उन्होंने स्थानीय लोगों को रसायनिक खाद को त्याग स्वयं अपने से खाद निर्माण करने की कई तरीका बताते हुए सुझाव दिया।

प्रो. अरबिन्द कुमार के मंच संचालन में सम्पन्न इस समारोह को संबोधित करते हुए एसडीओ गजानन मिश्र ने कहा कि हम सब मिथलाक वासी थिकहु मिथलाक परम्परा आ संस्कृति कं बरकरार राखब हम सभक कर्तव्य थिक। श्री मिश्र ने अपने मैथिली भाषा में संबोधन के क्रम में उन्होंने कहा कि भाषा व संस्कृति को बढ़ाने में अर्थ का होना जरूरी है। उन्होंने क्षेत्र वासियों को मवेशी पालन, चारा उत्पादन आदि कार्य स्वयं कर अपने तथा अपने समाज को उन्नति के पथ पर ले जाने का आग्रह किया। विधायक श्री झा एवं एसडीओ श्री मिश्र ने संयुक्त रूप से सर्वप्रथम विद्यापित स्थल का भूमि पूजन कर शिलापट्ट का उद्घाटन किया। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की श्री गणेश किया गया। वहीं भूमि पूजन से पूर्व 108 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा सम्पूर्ण विसनपुर पंचायत में किया गया। इस कलश यात्रा का नेतृत्व संयोजक मुखिया अरविन्द कुमार यादव, आयोजक केदार नाथ गुप्ता एवं संरक्षक देवनाथ प्रसाद यादव कर रहे थे।

आयोजकों ने विधायक, एसडीओ एवं मुखिया को पाग एवं वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। जबकि सरिता एवं सुम्मी कुमारी ने विद्यापति के भजन जय-जय भैरव गाकर अतिथियों का स्वागत किया। इस स्वागत गान में साथ दे रहे तबला वादक आशुतोष कुमार एवं नाल वादक अमोल कुमार की सराहनीय भूमिका रही। सभा को मुखिया अरबिन्द यादव, मदन मोहन झा, योगेन्द्र शर्मा, विद्यानंद यादव, दिलीप शर्मा, केदार यादव आदि भी संबोधित किया।

और भी
और भी
 
 

Feed Back  -   Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right Reserved info@mithilalive.com