भूमि की शूटिंग जारी  11/30/2007 03:07:49 PM  
मित्र को भेजियेँ  सुझाव/प्रतिक्रिया

सीतामढ़ी। भौगोलिक, आर्थिक व शैक्षणिक रूप से अत्यंत पिछड़े इलाके से अपनी महत्वाकांक्षा का सफर शुरू करने वाले आकेश भूषण राजू की पहचान मल्टी स्टार हिन्दी फिल्म के कार्यकारी निर्माता के रूप में बन चुकी है।

फिलवक्त 'भूमि' फिल्म की यूनिट को लेकर अपने गृह जनपद सीतामढ़ी आये राजू ने मानिक चन्द फिल्म कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत की। उसके बाद मैगना साउंड म्यूजिक कंपनी, केतन मेहता की कंपनी, सन्नी देवल की कंपनी, 'विजेता' के साथ यशराज फिल्मस की 'धूम' के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर पंचायत के सोनार गांव निवासी किसान सीताराम सिंह के पुत्र राजू ने शुरू से ही होनहार विरवान के होत चिकने पात की कहावत को चरितार्थ किया। राजू की इच्छा अरसे से अपनी जन्मभूमि पर मुम्बई फिल्ड इंडस्ट्री के ख्यात निर्माता-निर्देशक को लाने की रही थी जो वर्षो बाद मूर्तरूप ले सकी।

राजू का मानना है कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कमी सही अवसरों की है। अभी तक मुम्बइया फिल्म इंडस्ट्री के लोग बिहार के सुदूरवर्ती पिछड़े इलाके में शूटिंग करने से कतराते थे। किन्तु अब वह मिथक टूटने लगा है। जिसका सुखद परिणाम है कि यहां बड़े बजट के फिल्मकारों का आना। राजू को अपनी जन्म धरती और यहां के लोगों से बेहद प्यार है। राजू कहते हैं कि बिहार की नकारात्मक छवि को बदलने के लिए सूबे के एक-एक व्यक्ति को अपनी क्षमता व ऊर्जा लगानी होगी। तभी पटना को पाटलिपुत्र का सम्मान दिलाया जा सकता है। जो आज वक्त की पुकार बन गया है।

और भी
और भी
 
 

Feed Back  -   Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right Reserved info@mithilalive.com