 |
चुटकुलॆ
jagran --
08/19/2008 09:35 PM
|
पत्नी (पति से) - मैंने सुना है कि एक पति ने केवल मायके से
साइकिल ना मिलने पर अपनी पत्नी को छोड़ दिया, तुम तो ऐसे नहीं हो ना?
पति (पत्नी से) - नहीं डार्रि्लग, मैं इतना गिरा हुआ नहीं हूं। मैं तो कार से
कम पर मानूंगा ही नहीं।
2 राम सिंह अपनी बीवी का अंतिम संस्कार कर के आ रहा था।
अचानक बिजली चमकी, तूफान आया और बारिश शुरू हो गई। राम
बोला, लगता है ऊपर पहुंच गई।
3 पति (होटल मैनेजर से) - जल्दी चलो, मेरी पत्नी खिड़की से कूदने वाली है।
मैनेजर (पति से) - लेकिन मैं भला इसमें क्या कर सकता हूं?
पति - अरे यार, खिड़की नहीं खुल रही है।
4 मरीज- डॉक्टर साहब, सच-सच बताइए, मेरे बचने की संभावना कितनी है।
डॉक्टर- सौ प्रतिशत! आंकड़े बताते हैं कि इस रोग में दस में से नौ आदमी मरते
हैं। मेरे दस मरीजों में से नौ मर चुके हैं, तुम दसवें हो।
5 शिक्षक (राजू से)- तुम इतिहास में काफी कमजोर हो। कल अपने पापा को बुला कर
लाना।
राजू (शिक्षक से)- सर मैं पापा की जगह अपनी मम्मी को बुला कर ला सकता हूं।
शिक्षक- क्यों?
राजू- क्योंकि वह आस-पास रहने वाले पड़ोसियों का इतिहास जानती है।
6 चिंटू- मां, आज मेरा दोस्त घर आ रहा है.. इसलिए मेरे सारे खिलौने छुपा देना।
मां (चिंटू से)- तेरा दोस्त चोर है क्या?
चिंटू- नहीं मां वो अपने सारे खिलौने पहचान जायेगा।
7 पति (पत्नी से) - फिर वही बैंगन, तुम्हें शायद मालूम नहीं कि ज्यादा बैंगन
खाने से आदमी अगले जन्म में गधा बनता है।
पत्नी (पति से) - यह बात तो तुम्हें पिछले जन्म में सोचनी चाहिए थी।
लॆखक [जयचन्द्र झा ]
अपनी राय भॆजॆं
|
संपादक कॊ पत्र लिखॆं
| मित्र कॊ बतायॆं
|
|
|
|
|
| |
|
 |
|
AP |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
|
|
|
|