 |
ओलंपिक
में धूम मचा रही हैं मम्मियां
jagran --
08/13/2008 09:27 PM
|
बीजिंग। मां की भूमिका निभाने
के बावजूद ओलंपिक चैंपियन बनना बहुत मुश्किल है, लेकिन बीजिंग ओलंपिक में कुछ माताएं
न सिर्फ खेलों में भाग ले रही हैं बल्कि अपने क्षेत्र में धूम भी मचा रही हैं।
इन माताओं में कई मशहूर हस्तियां भी हैं जैसे कि ब्रिटिश मैराथन धावक पाउला
रेडक्लिफ, अमेरिकी टेनिस स्टार लिंडसे डेवनपोर्ट और जापान की सात बार की विश्व जूडो
चैंपियन रियोको तानी। लेकिन कई अन्य महिला खिलाड़ी भी ऐसी हैं जो इधर नैपी बदलती
हैं तो कुछ देर बाद अभ्यास करती हैं।
इतालवी तलवारबाज वेलेंटिना वेज्जाली की राह में बच्चा रोड़ा नहीं बना और उन्होंने
लगातार तीन व्यक्तिगत खिताब जीतकर ओलंपिक में नया इतिहास रचा। उसने यह अपने बेटे के
लिए किया। वेज्जाली ने कहा कि मेरे बेटे ने मुझसे पदक के लिए कहा, लेकिन उसने किसी
खास पदक का नाम नहीं लिया। अब मेरे पास स्वर्ण पदक है।
जुडोका झियान डोंगमेई ने देश को तवज्जो दी और चीन की पहली ऐसी महिला स्वर्ण पदक
विजेता बनी जो एक बच्ची की मां है। वह हालांकि अब जल्द से जल्द अपने बच्चे से मिलना
चाहती है। महिलाओं की 52 किग्रा में अपने खिताब की रक्षा करने वाली झियान ने कहा कि
मुझे अपने बच्चे की बहुत कमी खल रही है। झियान ने पिछली जनवरी में लड़की को जन्म
दिया। स्थानीय मीडिया ने एक समय उन्हें कड़क दिल मां करार दिया था क्योंकि झियान ने
ओलंपिक तैयारियों की खातिर अपनी बेटी को सात महीने बाद ही दूध पिलाना बंद कर दिया
था।
अपनी राय भॆजॆं
|
संपादक कॊ पत्र लिखॆं
| मित्र कॊ बतायॆं
|
|
|
|
|
| |
|
 |
|
AP |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
|
|
|
|