 |
सानिया
की रैकिंग में गिरावट जारी
jagran --
08/18/2008 05:26 PM
|
नई दिल्ली। ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन का असर भारतीय
स्टार सानिया मिर्जा की रैकिंग पर भी दिख रहा है क्योंकि सोमवार को जारी
डब्ल्यूटीए टेनिस रैकिंग के एकल में वह दो पायदान लुढ़क कर 65वें स्थान पर
पहुंच गई।
बीजिंग में पहले राउंड में बाई मिलने के बाद इस 21 वर्षीय भारतीय को बार-बार
परेशान करने वाली कोहनी की चोट के कारण दूसरे राउंड से हटने को बाध्य होना पड़ा।
युगल में भी यही समस्या बरकरार रही और वह तथा उनकी जोड़ीदार सुनीता राव पहले दौर
में ही बाहर हो गई लेकिन इससे उनकी युगल रैकिंग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और यह
भारतीय इसमें 27वें स्थान पर बनी हुई है।
ओलंपिक के निराशाजनक अभियान के बावजूद एटीपी रैकिंग में लिएंडर पेस ओर महेश
भूपति की रैकिंग में एक-एक पायदान का अंतर आया है। ओलंपिक में जोड़ी बनाने वाले
पेस और भूपति को युगल के क्वार्टर फाइनल में बाहर होना पड़ा था। भूपति युगल में
एक पायदान की छलांग से 12वें जबकि पेस एक पायदान की गिरावट से 16वें नंबर पर
पहुंच गए।
अपनी राय भॆजॆं
|
संपादक कॊ पत्र लिखॆं
| मित्र कॊ बतायॆं
|
|
|
|
|
| |
|
 |
|
AP |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
|
|
|
|