MithilaLive > समाचार
बोल्ट की नजरें अब दो सौ मीटर पर
jagran -- 08/18/2008 05:28 PM

बीजिंग। सौ मीटर की दौड़ विश्व रिकार्ड के साथ जीतने वाले जमैका के धावक उसेन बोल्ट की नजरें अब 200 मीटर के खिताब पर है और बुधवार को होने वाली यह रेस वह जीत लेते है तो कार्ल लुईस [1984] के बाद ऐसा करने वाले पहले एथलीट होंगे।

बोल्ट ने सौ मीटर की रेस इतने अंतर से जीती थी कि बीच में रुककर अपना मनपसंद पकवान फ्राइड चिकन खाते तो भी विश्व रिकार्ड उनके ही नाम होता। यदि वही फार्म बरकरार रहता है तो 200 मीटर फाइनल के बीच में वह चिप्स और ड्रिंक नोश फरमा सकते है। इससे पहले 1984 में कार्ल लुईस ने एक ही ओलंपिक में 100 और 200 मीटर की रेस जीती थी। अब तक सोवियत फर्राटा धावक वालेरी बोरजोव [1972], कनाडा के पर्सी विलियम्स [1928], अमेरिका के बाबी मोरो [1956], जेसी ओवेंस [1936], एडी टोलान [1932], राल्फ क्रेग [1912] और आर्ची हान [1904] यह कमाल कर चुके है।

बोल्ट ने अपना ही विश्व रिकार्ड 9.69 सेकेंड से बेहतर करके 100 मीटर में बाजी मारी। ओलंपिक की सौ मीटर स्पर्धा में जमैका का यह पहला स्वर्ण पदक है। उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मैं 200 मीटर रेस में भी अपने देशवासियों को खुश होने का मौका दूंगा। मुझे रिकार्ड की परवाह नहीं है। मैं बस जीतने आया हूं।' इस साल 200 मीटर में बोल्ट ने सबसे तेज समय निकाला था जब 13 जुलाई को एथेंस में उन्होंने 19.67 सेकेंड में रेस पूरी की।

सौ और 200 मीटर के मौजूदा विश्व चैंपियन टायसन गे सौ मीटर फाइनल में नहीं पहुंच सके और 200 मीटर के लिए उन्होंने क्वालीफाई नहीं किया। बोल्ट को शुरुआती रेखा के पास रहने पर डांस करने में काफी मजा आता है। उनका कहना है, 'मुझे नाचना पसंद है। इससे मुझे इससे सुकून मिलता है। मैं लय हासिल कर लेता हूं और रेस पर पूरा फोकस हो जाता है।'



अपनी राय भॆजॆं | संपादक कॊ पत्र लिखॆं | मित्र कॊ बतायॆं

 


 
 

 

और भी

Editor Pick's

bulletमिथिलाक विकास
bulletबिहार और बिहारी एक नजर
bulletमिथिलालाइव : एक वर्ष
bulletदियॆ कॆ निचॆ अनधॆरा हॊता है

 

|

More At Editor Pick's

 

करियर

AP

 

मिशन BPSC सामान्य‌ अधय्यन

सामान्य अधय्यन किसी भी लॊक सॆवा आयॊग द्वारा आयॊजीत परीक्षा की रीढ की हड्डी हॊती...

वर्ष 2008 : नौकरियॊं की भरमार

जासूसी रोमांचक रोजगार

मैथिली कविता

bulletसब सँ सुन्‍दर अछि जगत में हमर मिथिलाधाम

bulletहमर आशानन्‍द भाई

 

|

और भी...

 

Advertise

 


Feed Back  -   Tell Your Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right & Trade Mark  Reserved info@mithilalive.com  Reg No BST-00875362