 |
पर्यावरण अनुकूल वाहनों के बारे
में जानकारी के लिए वेबसाइट
Ians--
07/17/2008 12:04 AM
|
पेरिस, 13 जुलाई (आईएएनएस)। तेल की बढ़ती
कीमतों और उसके जल्द समाप्त होने की आशंका ने दुनिया भर में लोगों को वैकल्पिक
ऊर्जा स्रोतों की ओर रुख करने पर विवश कर दिया है। ऐसे लोगों की मदद के लिए एक
फ्रांसीसी उद्यमी ने निशुल्क वेबसाइट 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट 2इटी
4रोजरवर्ट्स डॉट कॉम' शुरू की है।
इस वेबसाइट में वैकल्पिक ऊर्जा से चलने वाले वाहनों का निशुल्क विज्ञापन किया
जाएगा। यह अपनी तरह की पहली वेबसाइट है।
दो बच्चों की मां 31 वर्षीया क्लेयर बर्टिन ने कहा, "मैं अपने इस्तेमाल के लिए
एक बिजली से चलने वाली कार लेना चाहती थी। मैंने पाया कि इंटरनेट पर इसे ढूंढ़
पाना आसान नहीं है। मैंने तुरंत एक वेब डिजायनर से संपर्क किया और इस वेबसाइट
के निर्माण के लिए काम करना प्रारंभ कर दिया।"
इस काम के लिए उसे सरकारी सहायता भी मिली और तीन महीने पहले इस वेबसाइट की
शुरुआत हो गई। वह इसे रोज हर तीसरे घंटे अपडेट करती हैं। वेबसाइट पर कई कारों
के विज्ञापन हैं जिनकी कीमत 1000 यूरो से लेकर 52,900 यूरो तक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
अपनी राय भॆजॆं
|
संपादक कॊ पत्र लिखॆं
| मित्र कॊ बतायॆं
|
|
|
|
|
| |
|
 |
|
AP |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
|
|
|
|