जयपुर, 13 मई (आईएएनएस)। गुलाबी
शहर जयपुर के विभिन्न भीड़भाड़ व व्यस्त इलाकों में मंगलवार की देर शाम चार
सिलसिलेवार बम धमाके हुए।
आरंभिक सूचना के मुताबिक इन धमाकों में छह लोगों की जान गई है जबकि 21 लोग घायल हुए
हैं।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पहला बम धमाका साढ़े सात बजे के बाद मानिक चौक
इलाके में हुआ। इसके बाद जौहरी बाजार और संगानेरी गेट के व्यस्त इलाकों में भी बम
विस्फोट हुए।
माना जा रहा है कि इन विस्फोटों में उच्च तीव्रता वाले बमों का इस्तेमाल किया गया।