MithilaLive > समाचार
 मोहाली। आईपीएल में बेंगलूर रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान राहुल द्रविड़ ने टीम के खराब प्रदर्शन पर अपनी फ्रैंचाइजी के मालिक विजय माल्या द्वारा टीम की आलोचना करने पर चुप्पी साधते हुए केवल इतना कहा कि सही समय आने पर वह इसका जवाब देंगे।

किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों सोमवार रात को मिली पराजय के बाद द्रविड़ ने कहा, 'मैं सही समय पर बोलूंगा। मैं माल्या के बयान पर सार्वजनिक तौर पर अभी कुछ नहीं बोलना चाहता हूं। चयन और प्रदर्शन करना दो अलग चीजें हैं तथा खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा ताकि टीम जीत की राह पर लौट सके।' इससे पहले टीम के मालिक विजय माल्या ने राहुल द्रविड़ व पूर्व सीईओ चारू शर्मा पर आरोप लगाया था कि आईपीएल में खिलाड़ियों की बोली के समय इन दोनों ने उनके द्वारा चुने गए क्रिकेटरों को खरीदने नहीं दिया जिस कारण उनकी टीम का प्रदर्शन इस लीग में सिर्फ एक टेस्ट टीम का रहा है।

पूर्व भारतीय कप्तान ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टीम की हार का ठीकरा खराब बल्लेबाजी पर फोड़ा। उन्होंने कहा, 'यह सही है कि हम आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं खासतौर पर बल्लेबाजी में। यह निराशाजनक है। बल्लेबाजी एक ऐसा क्षेत्र हैं जहां हमें सोचने की जरूरत है।' द्रविड़ ने कहा, 'अब तक अनेक योजनाओं को हमने आजमाया लेकिन सबमेंहमेंअसफलता ही हाथ लगी।'

 

Editor Pick's

bulletमिथिलाक विकास
bulletबिहार और बिहारी एक नजर
bulletमिथिलालाइव : एक वर्ष
bulletदियॆ कॆ निचॆ अनधॆरा हॊता है

 

|

More At Editor Pick's

 

करियर

AP

 

मिशन BPSC सामान्य‌ अधय्यन

सामान्य अधय्यन किसी भी लॊक सॆवा आयॊग द्वारा आयॊजीत परीक्षा की रीढ की हड्डी हॊती...

वर्ष 2008 : नौकरियॊं की भरमार

जासूसी रोमांचक रोजगार

मैथिली कविता

bulletसब सँ सुन्‍दर अछि जगत में हमर मिथिलाधाम

bulletहमर आशानन्‍द भाई

 

|

और भी...

 

Advertise

 

 

Feed Back  -   Tell Your Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right & Trade Mark  Reserved info@mithilalive.com  Reg No BST-00875362