 |
जयपुर में ही खेला जाएगा
राजस्थान-बेंगलूर मैच
jagran
05/14/2008 08:37:02 PM
|
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के आयुक्त ललित मोदी ने साफ
किया है कि राजस्थान रॉयल्स और बेंगलूर रॉयल चैलेंजर्स के बीच जयपुर में शनिवार को
होने वाला मैच मंगलवार को हुए बम धमाकों के मद्देनजर किसी दूसरे स्थान पर आयोजित
नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को समझते हुए इस मैच में चीयर
लीडर्स नहीं होंगी।
मोदी ने बयान में कहा, 'राजस्थान रॉयल्स और बेंगलूर रॉयल चैलेंजर्स के बीच शनिवार
को जयपुर में होने वाला इंडियन प्रीमियर लीग का मैच अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम
के अनुसार खेला जाएगा।' मोदी ने इसके साथ ही आश्वासन दिया कि सवाई मानसिंह स्टेडियम
में होने वाले आईपीएल मैचों के लिए सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा, 'भविष्य के मैचों के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और किसी को भी
मैदान में बैग ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।'
मोदी ने इस अवसर पर जयपुर में हुए बम धमाकों की भी निंदा की जिसमें 80 से अधिक लोग
मारे गए। उन्होंने कहा, 'मैं आतंकवाद के इस कृत्य की घोर निंदा करता हूं जिसके कारण
कई निर्दोष लोगों की जान चली गई। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है और जिन लोगों का
भी इन विस्फोटों में हाथ है उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।'
अपनी राय भॆजॆं
|
संपादक कॊ पत्र लिखॆं
| मित्र कॊ बतायॆं
|
|
|
|
|
| |
|
 |
|
AP |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
|
|
|
|