![]() |
केवटी(दरभंगा)। राशि जमा करने के बावजूद केवटी
प्रखंड की पैगंबरपुर पंचायत के दडि़मा गांव निवासी गंगा पासवान करीब पांच वर्ष से
दूरभाष कनेक्शन का बाट जोह रहे हैं। बताते चलें कि श्री पासवान ने 28 नवंबर 2002 को
दूरभाष कनेक्शन के लिये 5 सौ रुपये की राशि जमा की गयी थी। करीब पांच वर्ष बीतने के
बाद भी श्री पासवान को दूरभाष सुविधा आज तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस बाबत
एसडीओ दूरसंचार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, परन्तु संपर्क नहीं हो सका।
|
|