बेनीपट्टी (मधुबनी)। पाली पंचायत
में वर्षो से क्षतिग्रस्त महराजी बांध की मरम्मत नहीं होने तथा धौस नदी के कटाव रोके
जाने की दिशा में कोई भी सार्थक प्रयास नहीं होने के कारण यहां के ग्रामीण आसन्न
बाढ़ की आशंका से भयभीत नजर आ रहे है। ज्ञात हो कि पाली पंचायत के उत्तरी भाग के
महराजी बांध की मरम्मत तो करा दी गयी है मगर वर्षो से क्षतिग्रस्त पाली गोट, झझिला
टोल, खसियाघाट, सुखी टोल के महराजी बांध की मरम्मत छोड़ दी गयी है। इस तरह एक भाग के
बांध की मरम्मत करा तीन भाग के जर्जर बांध की मरम्मत कराये जाने की दिशा में कोई भी
सार्थक प्रयास नहीं किया गया। पंचायत के मुखिया अमेरिका देवी तथा पूर्व मुखिया व
जदयू के नेता राजेन्द्र मिश्र ने सरकार से इस दिशा में कारगर कदम उठाये जाने की
मांग की है।