MithilaLive > समाचार
शोएब अख्तर ने शाहरुख और सौरव की तारीफ की
श्रेया बसु 05/07/2008 12:45:50 AM

कोलकाता, 6 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के विवादास्पद तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मालिक शाहरुख खान और कप्तान सौरव गांगुली उनके साथ खड़े रहे।

शोएब ने कहा कि सौरव गांगुली उनके अच्छे दोस्त हैं और कठिन समय में उनके द्वारा सहायता किए जाने से दोस्ती अब और भी मजबूत हो गई है।

आईपीएल में प्रवेश को लेकर विवादास्पद गेंदबाज शोएब ने कहा, "मैं इस मुद्दे पर कोई चर्चा करना नहीं चाहता , लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि आईपीएल के अध्यक्ष ललित मोदी, नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान और कप्तान सौरव गांगुली के कारण ही मैं यहां लौट सका हूं।"

उन्होंने कहा कि इसके लिए वह इन सभी के प्रति आभारी रहेंगे। शोएब ने कहा कि ये सभी उनके साथ कठिन परिस्थितियों में भी खड़े रहे।

गौरतलब है कि 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' शोएब सोमवार रात कोलकाता पहुंचे। पीसीबी ने उन पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था लेकिन अदालत ने इस प्रतिबंध को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया। इसके बाद ही वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए भारत पहुंचे।

शोएब के कोलकाता पहुंचने से आईपीएल के कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने राहत की सांस ली है। शोएब ने कहा कि वह कोलकाता टीम के लिए खेलने को बेताब हैं।

आईपीएल मैचों में नाइट राइडर्स की लगातार हार पर शोएब ने कहा कि टीम को बस एक जीत चाहिए उसके बाद आईपीएल का सारा दृश्य ही बदल जाएगा।

कोलकाता पहुंचने पर शोएब ने कहा कि वह गुरुवार को ईडन गार्डन में रॉयल चैलेंजर्स के विरूद्ध खेलना चाहते हैं। उन्होंने आईएएनएस से कहा कि ईडन गार्डन उनके लिए इससे पहले भी भाग्यशाली रहा है।

उन्होंने कहा, "इस मैदान पर मैंने फरवरी 1999 में पहले गेंद पर सचिन तेंदुलकर को पैवेलियन लौटा दिया था।' उन्होंने कहा कि वे सौरव और शाहरुख खान की उम्मीदों पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

 

अपनी राय भॆजॆं | संपादक कॊ पत्र लिखॆं | मित्र कॊ बतायॆं

 

और भी

Editor Pick's

bulletमिथिलाक विकास
bulletबिहार और बिहारी एक नजर
bulletमिथिलालाइव : एक वर्ष
bulletदियॆ कॆ निचॆ अनधॆरा हॊता है

 

|

More At Editor Pick's

 

करियर

AP

 

मिशन BPSC सामान्य‌ अधय्यन

सामान्य अधय्यन किसी भी लॊक सॆवा आयॊग द्वारा आयॊजीत परीक्षा की रीढ की हड्डी हॊती...

वर्ष 2008 : नौकरियॊं की भरमार

जासूसी रोमांचक रोजगार

मैथिली कविता

bulletसब सँ सुन्‍दर अछि जगत में हमर मिथिलाधाम

bulletहमर आशानन्‍द भाई

 

|

और भी...

 

Advertise

 

 

Feed Back  -   Tell Your Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right & Trade Mark  Reserved info@mithilalive.com  Reg No BST-00875362