![]() |
शादी के इस मौसम में बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी के विधायक विजय कुमार सिंह ने ऐसा ही एक विज्ञापन समाचार पत्र में छपवाया है। उन्होंने विज्ञापन प्रकाशन के साथ ही अपने हमसफर की खोज प्रारंभ कर दी है। इस संबंध में विधायक सिंह ने बताया कि उनके खानदान में यही रिवाज है कि वर या वधू की खोज विज्ञापन प्रकाशित कर ही किया जाता है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि वे ऐसी पत्नी चाहते हैं, जो उनके कदम से कदम मिलाकर चले और वह पढ़ी-लिखी हो। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी पत्रकार या एमबीए भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस पेशे से जुड़े हुए लोग सार्वजनिक जीवन जीते हैं। इस कारण उनके लिए ऐसी पत्नी अच्छी होगी। बहरहाल, अब विधायक को किसी लड़की के जवाब का इंतजार है जो विधायक की हमसफर बन सके। इंडो-एशियन न्यूज सर्विस। अपनी राय भॆजॆं | संपादक कॊ पत्र लिखॆं | मित्र कॊ बतायॆं
|
|