मास्को, 12 अप्रैल (आईएएनएस)।
रूस अपने यहां से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में जाने वाली पर्यटकों
की उड़ान को 2010 से स्थगित कर सकता है।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक रूस के अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख एनातोली
पेरमिनोव ने कहा कि स्टेशन में कार्यदल के सदस्यों की संख्या में भी इजाफा किया जाना
है। अब वहां सदस्यों की संख्या छह से नौ के बीच की जाएगी।
पेरमिनोव के अनुसार अभी आईएसएस में जाने वाले अंतरिक्ष पर्यटकों की उड़ान जारी रहेगी,
लेकिन 2010 से आईएसएस के सदस्यों की संख्या में बढ़ोत्तरी के कारण इस उड़ान में
बाधाएं आएंगी।
उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अंतरिक्ष पर्यटकों ने 2001 से आईएसएस
में आवाजाही शुरू की थी। इस समय पहले अंतरिक्ष पर्यटक नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस
एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के पूर्व वैज्ञानिक और अमेरिकी कारोबारी रिचर्ड गैरियोट थे।
गैरियोट के बाद 2002 में आईएसएस में दक्षिण अफ्रीका के करोड़पति मार्क शटलवर्थ गए
थे। उसके बाद अमेरिकी वैज्ञानिक ग्रेगरी ओल्सेन, ईरान के अनुशेह अंसारी और हंगरी
मूल के चार्ल्स सिमोनी आईएसएस में गए।