पोर्ट ऑफ स्पेन, 16 अप्रैल (आईएएनएस)।
धुरंधर क्रिकेट खिलाड़ी ब्रायन लारा ने कहा है कि उन्होंने निजी कारणों से
वेस्टइंडीज की कप्तानी छोड़ी।
त्रिनिदाद एंड टोबेगो क्रिकेट बोर्ड (टीटीसीबी) द्वारा रविवार रात को आयोजित समारोह
में लारा ने कहा कि उन्होंने क्रिकेट का खूब लुत्फ उठाया। लारा ने कहा कि उन्होंने
सही समय पर एक नए कप्तान के लिए जगह खाली की । उन्होंने कहा कि रिकार्ड उनके लिए
मायने नहीं रखता। लारा ने व्यक्तिगत सफलता के बारे में कहा कि इस मायने मे वह
भाग्यशाली थे पर टीम के लिए दुर्भाग्यशाली ही रहे।
लारा ने कहा कि उन्होंने 17 सालों तक वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए खेला। बाद में
उन्हें लगा कि अब क्रिकेट खेलने से बेहतर है कि युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया
जाए।
उन्होंने कहा कि उनका सबसे सही समय 1990 के दशक का था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।