मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)।
कैटरीना कैफ भी भारतीय प्रीमियर लीग से जुड़ने वाले सितारों में शामिल हो गई हैं।
कैटरीना विजय माल्या की बंगलौर टीम का प्रचार करेंगी।
कैटरीना के एक नजदीकी सूत्र ने कहा कि वह माल्या की क्रिकेट टीम का प्रचार करेंगी
लेकिन उनके शराब उत्पादों का विज्ञापन नहीं करेंगी।
कैटरीना ने हाल ही में माल्या की टीम के लिए संजय गुप्ता के निर्देशन में म्यूजिक
वीडियो की शूटिंग की है।
पिछले वर्ष लगातार चार हिट फिल्में देकर कैटरीना चोटी की अभिनेत्रियों की सूची में
शामिल हो गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस