MithilaLive > समाचार
ऑर्कुट और फेसबुक के हैकर से रहिए सावधान
Ians 04/22/2008 10:45:31 PM

बंगलौर, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाली आज की पीढ़ी को सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि कोई है जो आपकी ऑर्कुट और फेसबुक जैसी वेबसाइटों के माध्यम से आपके कंप्यूटर में घुसपैठ (हैक) कर सकता है।

एंटी-वायरस बनाने वाली कंपनी सीमेंटेक की इंटरनेट सुरक्षा खतरा रिपोर्ट (आईएसटीआर) 2007 के अनुसार इंटरनेट के हैकरों ने इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साइटों पर निशाना साधा हुआ है।

सीमेंटक कंपनी के प्रबंध निदेशक विशाल धुपर ने आईएएनएस से एक विशेष भेंटवार्ता में बताया, "वेबसाइट ऑर्कुट के माध्यम से आनलाइन (सीधे दो लोगों के बीच बातचीत) होकर हम किसी से बातचीत, सूचनाओं का आदान-प्रदान और मेलजोज आसानी से बढ़ा सकते हैं।

इस कारण साइट का ज्यादा इस्तेमाल करने वालों को कभी-कभी उन्हें बुरी नीयत वाले लोगों का भी सामना करना पड़ता है। ये लोग वायरस तो भेजते ही हैं और कई बार उन्हें मानसिक, भावनात्मक रुप से भी परेशान करते हैं।"

गौरतलब है कि विश्वभर में सोशल नेटवर्किं ग वाले वेबसाइटों में वर्ल्ड वाइड वेब (डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू), बेबो, फेसबुक, फिल्कर, माई स्पेस और ऑर्कुट आदि युवाओं का पसंदीदा वेबसाइटें हैं।

विशाल ने बताया कि इन सोशल नेटवर्किं ग वाली साइटों में सभी उपयोगकर्ताओं की प्रोफाइल में व्यक्तिगत तथ्यों की भरमार होने से कई बार अपराधी किस्म के लोग इनका दुरुपयोग करते हैं। इसलिए इन साइटों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

 

अपनी राय भॆजॆं | संपादक कॊ पत्र लिखॆं | मित्र कॊ बतायॆं

 

और भी

Editor Pick's

bulletमिथिलाक विकास
bulletबिहार और बिहारी एक नजर
bulletमिथिलालाइव : एक वर्ष
bulletदियॆ कॆ निचॆ अनधॆरा हॊता है

 

|

More At Editor Pick's

 

करियर

AP

 

मिशन BPSC सामान्य‌ अधय्यन

सामान्य अधय्यन किसी भी लॊक सॆवा आयॊग द्वारा आयॊजीत परीक्षा की रीढ की हड्डी हॊती...

वर्ष 2008 : नौकरियॊं की भरमार

जासूसी रोमांचक रोजगार

मैथिली कविता

bulletसब सँ सुन्‍दर अछि जगत में हमर मिथिलाधाम

bulletहमर आशानन्‍द भाई

 

|

और भी...

 

Advertise

 

 

Feed Back  -   Tell Your Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right & Trade Mark  Reserved info@mithilalive.com  Reg No BST-00875362