![]() |
मधुबनी। स्कूलों के संचालन में निर्धारित अवधि की कई जगहों पर अनदेखी की जा रही है। देर से वर्ग आरंभ होने और समय से पहले छुट्टी देने की शिकायत डीएसई के औचक निरीक्षण में सही साबित हुई। विगत 21 अप्रैल को कन्या मध्य विद्यालय लदनियां में उन्हें पूर्वाह्न 11.45 बजे ही ताला मुंह चिढ़ाता मिला, जबकि वर्ग संचालन 12 बजे तक होना चाहिए था और इसके बाद कार्यालय व वर्ग कक्षों को बंद किया जाना चाहिए था। आश्चर्यजनक यह भी है कि स्कूल के क्रिया-कलापों की निगहबानी करने वाले बीईईओ का कार्यालय भी स्कूल परिसर में ही अवस्थित है। डीएसई ने उसका भी निरीक्षण किया जहां एक साधनसेवी मात्र मिले। डीएसई ने इसे गंभीरता से लेते हुए विद्यालय के सभी शिक्षकों के वेतन पर तत्काल रोक लगा दी है। वहीं सभी शिक्षकों व साधन सेवी से स्पष्टीकरण पूछने का आदेश बीईईओ को दिया है। डीएसई ने समय से पहले स्कूल बंद होने में साधन सेवियों की मिलीभगत मानी है। उन्होंने वेतन पर रोक सुनिश्चित करने के लिए बीईईओ को निर्देश दिया है कि वे खुटौना के क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी तथा प्रखंड शिक्षक के मामले में संबंधित नियोजन इकाई को भी सूचित करने का निर्देश दिया है।SAMACHAR__CMS0240400000008.htm
|
|