पुपरी (सीतामढ़ी)। बिहार सरकार
के काबिना मंत्री शाहिद अली खान का नागरिक अभिदंनद समारोह बुधवार को स्थानिय कर्पूरी
चौक पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष शिवाचन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जब कि
मंच संचालन भाजपा नेता राजकुमार मंडल ने किया। मंत्री शाहिद अली खान ने कहा कि
नितीश कुमार से पूर्व की सरकार अकलियत का वोट भ्रम दिखलाकर लिया करता था उसके बदलें
विकास के नाम पर कुछ नही किया। किन्तु नितीश कुमार के राजग सरकार अल्पसंख्यक के मान
सम्मान के लिए कई योजनाओं को शिलान्यवन करते हुए मंत्री पद भी दिया। श्री खान ने
पुपरी विधान सभा क्षेत्र की जनता को विधायक बनाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि
यहा कि बुजुर्गो की दुआ और मुहब्बत के बल पर आज काविना मंत्री के रूप आपके सामने आया
है। उन्होने पुपरी क्षेत्र को तोहफा के रूप में एक पालीटेकनीक कालेज खोलने की घोषणा
करते हुए कहा कि इसके लिए विभाग द्वारा 12 करोड़ रूपये का आवंटन कर जल्द ही काम
प्रारंभ कर दीया गया है। जमीन उपलब्ध हो जाने के बाद जल्द ही काम प्रारंभ कर दी
जाएगी। उन्होने कहा कि अभी तक ढ़ाई वर्षो के विधान सभा कार्य काल में विकास का जितना
काम किया है दुसरे विधायक द्वारा 15 वर्ष में नही किया गया होगा। समारोह में
अभिनंदन पत्र अशरफ अली मौलानगरी ने समर्पित किया। समारोह में राघवेन्द्र सिंह
कुशवाहा, रामस्नेही पाण्डे, गुलटेन मित्र, राममनोहर साह, राजीव चौधरी, अरविन्द्र
कुमार अमित, मो. अली, सुनील सुमन, लक्ष्मी ठाकुर, अशरफ आली, मुन्ना, फुलटुन चौधरी,
राजेश चौधरी, रामबाबू शर्मा, रामजन्म आदि लोग मौजूद थे।