![]() |
मधुबनी। राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मद की
62 प्रतिशत राशि व्यय कर देने को लेकर जिला प्रशासन ने सरकार को उपयोगिता प्रमाण
पत्र भेज दिया है। इससे अब जिले को नरेगा मद में आवंटन मिलना सुनिश्चित हो गया है।
उल्लेखनीय है कि उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं भेजे जाने के कारण ही नरेगा मद में जिले
को आवंटन नहीं मिल रहा था। गौरतलब है कि आवंटित राशि का 60 प्रतिशत व्यय कर उपयोगिता
प्रमाण पत्र ग्रामीण विकास विभाग को भेजे जाने के बाद ही सरकार से अगली किस्त की
राशि रिलीज की जाती है।
|
|