कानपुर, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे और आखिरी टेस्ट में आठ विकेट से हरा दिया। इसके
साथ ही तीन टेस्ट मैचों की यह श्रृंखला बराबरी पर समाप्त हो गई।
दूसरी पारी में 62 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने दो विकेट गंवाकर
तीसरे ही दिन मैच पर अपना कब्जा कर लिया।
भारत की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे दोनों प्रारंभिक बल्लेबाजों वीरेन्द्र सहवाग और
वसीम जाफर ने तेजी से रन बटोरने के चक्कर में अपना विकेट जल्दी-जल्दी गवां दिया।
पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करने वाले सौरव गांगुली 13 रन बनाकर जबकि राहुल
द्रविड़ 18 रन बनाकर नाबाद रहे। सहवाग ने सर्वाधिक 12 गेंदों में 22 रन बनाए।