लंदन, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लैंड एक अमेरिकी अरबपति के साथ
मिलकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
आयोजित करेगा।
शुक्रवार को की गई इस घोषणा के अनुसार इससे फटाफट क्रिकेट अब तक
के सबसे लोकप्रिय खेल फुटबाल से उसका सरताज छीन सकता है और दुनियाभर के खेलों का
सिरमौर बन सकता है।
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड कोलियर
ने कहा कि यह टूर्नामेंट अमेरिकी अरबपति एलेन स्टैनफोर्ड के संयुक्त प्रयास से
आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में सर एलेन से गत हफ्ते सकारात्मक बातचीत हुई है।
प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन के सीन मोरिस ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में बहुत पैसा
है। इसलिए इंग्लिश प्रीमियर लीग को भारत के साथ एक समझौता करना चाहिए। उन्होंने कहा
कि भारत के शीर्ष खिलाड़ियों की जरूरत तो पड़ेगी ही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।