Shaadi.com Matrimony
|
दरभंगा बि. स. न. ल. कॆ
टावर मैं खराबी कॆ कारन दरभगा सहीत मधुबनी जिला का दुनिया सॆ संप्रक नही हॊ
पाया |
दरभंगा बि. स. न. ल. कॆ टावर मैं अचानक आयी खराबी कॆ कारन दरभगा कॆ लॊगॊ का 50
हजार उपभोक्ताओं का दूरभाष 2 मई की रात 9 बजे से लेकर 3 मई की देर शाम तक
देश-दुनिया से कटा रहा।
इस संबंध में विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पावर प्लांट की बैट्री
में आयी खराबी का कारण ठीक तरीके से रख रखाव नहीं करना बताया जा रहा है।
मालूम हो कि 2 मई की देर रात ओसीबी व ईडब्ल्यूएस एवं बाहर को काल भेजने वाले
एक्सचेंज 'टैक्स' में आयी पावर की खराबी के कारण जिला के सभी दूरभाष केन्द्रों
के 50 हजार उपभोक्ता देश-दुनिया से कट गये। वहीं ई10बी एक्सचेंज से जुडे़
मनीगाछी, नेहरा व लहेरियासराय दूरभाष केन्द्रों से जुड़े दूरभाष से ही बात हो रही
थी। हालांकि बाहर की जाने वाली काल टैक्स की खराबी के कारण इन दूरभाषों से भी
बाहर काल नहीं जा सका।
हमॆं जाकारी मिलनॆ तक खराबी कॊ दुर करनॆ कॆ लियॆ अधिकारी लग चुकॆ थॆ |
इधर, बुधवार की शाम बैट्री के पावर में आयी कमी के बाबत विभागीय सूत्रों का कहना
है कि अगर पावर प्लांट का ठीक से रख-रखाव किया जाता तो इस तरह की खराबी नहीं आती।
शंकर कुमार झा
हमॆ अपनॆ सुझाव भॆंजॆ |
मित्र कॊ बतायॆ
|
MithilaLive.com |