MithilaLive News
 
  MithilaLive>News >Patna
 
 
 

मुजफ्फरपुर। जिले में खाद्यान्न उठाव ठप होने के मामले में प्रशासन हस्तक्षेप करेगा। इस संबंध में राज्य खाद्य निगम के प्रबंध निदेशक ब्रजेश मल्होत्रा ने डीएम विनय कुमार को हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में बुधवार को ट्रक मालिकों से प्रशासनिक स्तर पर बातचीत होगी। अनुदानित अनाज की कालाबाजारी के आरोप में दर्ज प्राथमिकी से नाराज ट्रक मालिकों के राज्य खाद्य निगम को वाहन देने से इंकार कर दिया है। विगत दस दिन से भी अधिक इस हड़ताल से जिले में एफसीआई के गोदाम से अनाज का उठाव व वितरण ठप हो गया है। इसमें गंभीर बात यह है कि 52 हजार क्ंिवटल अनाज का उठाव प्रभावित हो गया है। अब मात्र पांच दिन ही शेष बचा है। लिहाजा जिला प्रबंधक के. एन. पाण्डेय ने फिर प्रबंध निदेशक को त्राहिमाम संदेश दिया है। इस पर आज प्रबंध निदेशक एसएफसी ने डीएम मुजफ्फरपुर विनय कुमार से इस संबंध में हस्तक्षेप का अनुरोध किया है। श्री पाण्डेय की देर शाम डीएम से वार्ता हुई है। विभागीय सूत्रों की माने तो बुधवार को वार्ता होकर हड़ताल समाप्त कराने का प्रयास होगा।




सुत्र दैनिक जागरण .



हमॆ अपनॆ सुझाव भॆंजॆ | मित्र कॊ बतायॆ |

 

 

  © INFONET New Delhi 2007  
 

Home Page Feed Back  -   Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us

Created By OMDINDIA