MithilaLive News
 
  MithilaLive>News ><Madhubani
 
 
 

मधुबनी। जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रा.वि. बकुआर इन दिनों शिक्षक विहीन हो गया है। इस बाबत संबंधित पंचायत के वार्ड सदस्य कृष्णदेव मंडल, डोमू राम के अलावा राधा रमण झा, कृष्ण कुमार झा, साधु पासवान समेत कई ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन देकर उक्त विद्यालय में शिक्षक व शिक्षा मित्रों की पदस्थापना का आग्रह किया है। आवेदन में कहा गया है कि उक्त विद्यालय में शिक्षा मित्र के रूप में पूनम देवी का नियोजन 1.4.03 में किया गया, लेकिन 1.5.05 को पूनम देवी को उक्त विद्यालय से हटाकर प्रा.वि. जहरमोहरा में नियोजित कर दिया गया। साथ ही विद्यालय के दोनों शिक्षकों का भी स्थानान्तरण जनवरी व फरवरी 07 में कर दिया गया। तब से यह विद्यालय शिक्षक विहीन हो गया है। जबकि इस विद्यालय में लगभग दो सौ छात्र-छात्राएं नामांकित है।
 

सुत्र दैनिक जागरण
दिपक कुमार मिथिलालाइभ ब्यॊरॊ दिल्ली


हमॆ अपनॆ सुझाव भॆंजॆ | मित्र कॊ बतायॆ |

 

 

  © INFONET New Delhi 2007  
 

Home Page Feed Back  -   Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us

Created By OMDINDIA