भारत में खून खराबे की खुली धमकी - अलकायदा ने सीडी जारी की  11/03/2007 12:18:48 PM :-
श्रीनगर । अन्तरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अलकायदा भारत में पूरी तरह से पांव पसार चुका है। अलकायदा ने फिल्म हिन्द के नाम से एक सीडी जारी कर भारत में खून खराबे का ऐलान किया है। यह सीडी कश्मीर में मीडिया तक पहुंचाई गई है।
अमरीका के बाद अलकायदा का अगला निशाना भारत है। फिल्म हिंद नामक आतंकवादी संगठन ने भारत में खून खराबा करने की खुली धमकी देते हुए अपने आप को अलकायदा का संगठन बताया है। उर्दू में जारी सीडी में कहा गया है कि हुर्रियत एक धोखेबाज संगठन है, उसे भी हम देख लेंगे। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि हमारा निशाना पूरा भारत होगा और जम्मू कश्मीर इसका दरवाजा है।
सीडी में आतंकवादी मौलाना अब्दुल रहमान अंसारी ने अरबी भाषा में यह बयान दिया है तथा सीडी में इस बयान को उजुल नामक आतंकवादी ने पत्रढा है। यहां की एक केनिट न्यूज एजेंसी के पास अलकायदा ने सीडी भेजी है, जिसे मीडिया में बांटने को कहा गया है। सीडी का नाम '' पैगाम 2007 '' है, सीडी में हुर्रियत पर धोखाधत्रडी का आरोप लगाया गया है, तथा उसे भी धमकी दी गई है। कश्मीर मीडिया को जारी सीडी के बाद खुफिया एजेंसिया सर्तक हो गई हैं तथा सीडी की जांच में लग गई है। उधर केन्द्र सरकार ने भारत में अलकायदा के वजूद से इंकार किया है।
केन्द्र और राज्य सरकार ने इस सीडी की सत्यता की जांच कराने की घोषणा करते हुए खुफिया एजेंसियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। राज्य सरकार का कहना है कि अलकायदा की भारत में मौजूदगी हो सकती है वहीं केन्द्र सरकार भारत में अलकायदा की मौजूदगी से इंकार करती है और सीडी पर कई सवाल खत्रडे कर दिए हैं। खुफिया एजेंसियों ने भी इसे गंभीर नहीं माना है।

 

हमॆ अपनॆ सुझाव भॆंजॆ | मित्र कॊ बतायॆ | खबरॊ कॆ मुख्य प्रिष्ट पर जायॆं | मॆरा मिथिला - मॆरी आबाज |

 
और भी
15 जुन तक अगर रॆलवॆ का परिचालन सुरु नही हुआ तॊ आंदॊलन करॆंगॆ मनिगाछी कॆ लौग
कल आ रही है एक साथ पाँच फिल्मॆ
ऒमान मॆं भंयकर तुफान 12 मरॆ
बीसीसीआई की सूची में फोर्ड के बाद एम्बुरी
बीएसएनएल व एमटीएनएल की रोमिंग दरें घटी
बिहार का मिनी सीरियल किलर (BBC HINDI )
अब मिथिलांचल मॆं झॊला छाप डाक्टरॊ की खैर नहीं |
 
मिथिलालाइव विशॆस | आहाँक पत्र

इंटरनॆट पर अपनी उपस्थिती दर्ज कराइयॆ अपना हॊम पॆज मिथिलालाइभ कॆ साथ बनाइयॆ |यहाँ किल्क किजियॆ

मिथिलालाइव साहित्य मॆ इस सप्ताह
bullet
बैल का घी |
bullet
गॊनु झा और खखनुआ हजाम
bullet
संस्कृत भाषा
bullet
गौतम बुध्द
bullet
दरभींग कॆ नाम |
bullet
मिथिला सहित
bullet
मैथिली और विद्यापती
Entertainment New
bullet Definition Of Love (R)
bullet Dictinary Of Dating (R)
bullet Top 10 Thing (R)
bullet Marriage Definition Man (R)
bullet Marriage Definition Child (U)
bullet Great Competing Starts (U)
bullet Funny Sms
 MithilaLive Temple
bullet UgraTara Mandir Saharsa
bullet Matsya Gandha Temple
bullet Surya Mandir Saharsa
bullet Ahilya Sthan
bullet Find More Temples

Feed Back  -   Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right Reserved info@mithilalive.com