|
|
|---|
|
समस्तीपुर मॆं ट्र्क और मॊटरसाईकल की टक्कऱ
सॆ दॊ कि मौत
11/03/2007 12:18:23 PM
:- दलसिंहसराय (समस्तीपुर)। थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर ढेपुरा गांव स्थित मंदिर के समीप रविवार की रात ट्रक की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गयी। इस घटना से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने एनएच जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ कई किलोमीटर तक वाहनों की लम्बी कतारें लगी रहीं। काफी जद्दोजहद के बाद लोगों ने जाम हटाया। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार की रात लगभग दस बजे केवटा पंचायत निवासी महेश्वर साह एवं महेश राय एक मोटरसाइकिल से दलसिंहसराय बाजार की ओर से आ रहे थे। ढेपुरा गांव स्थित मंदिर के समीप एनएच पर चढ़ते ही बेगूसराय की तरफ से आ रहे चाय लदे ट्रक (डब्लूबी-23ए-7004) ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उनके परिजन भी पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया, लेकिन पटना ले जाने की तैयारी के बीच दोनों की मृत्यु अनुमंडलीय अस्पताल में ही हो गयी। बताते हैं कि दुर्घटना के बाद चालक ने ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया, मगर ट्रक के आगे मोटरसाइकिल के बुरी तरह फंस जाने के कारण वे नाकामयाब रहे और ट्रक छोड़कर फरार हो गये। घटना से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर घंटों सड़क जाम कर यातायात को अवरुद्ध कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मो. अली शावरी एवं सअनि आर.पी. राम सैप जवानों के साथ स्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर और तत्काल पांच हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराकर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइवर के विरुद्ध थाने में कांड दर्ज करते हुए दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु समस्तीपुर भेज दिया है। मृतक महेश्वर साह उत्क्रमित मध्य विद्यालय मथुरापुर के शिक्षक बताये जाते हैं। मनॊज मिथिलालाइव समाचार दरभंगा हमॆ अपनॆ सुझाव भॆंजॆ | मित्र कॊ बतायॆ | खबरॊ कॆ मुख्य प्रिष्ट पर जायॆं | मॆरा मिथिला - मॆरी आबाज | |
|
|
Feed Back - Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy- About Us - Contact Us - Careers -Advertise With Us © Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right Reserved info@mithilalive.com |