मिथिलालाइव समाचार
 
  MithilaLive>News > MuzzafarPur New
 
 
 

मिथीला का लिची अब मायानगरी मुंबई मॆ भी  | 11/03/2007 12:15:20 PM +0530 |

मुजफ्फरपुर। अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी मुजफ्फरपुर की शाही लीची अब बाजार में पूरी तरह उतर गयी है। यहां के बाजारों के साथ इस वर्ष मायानगरी मुंम्बई के बाजार में शाही लीची की धूम होगी। मायानगरी के लोगों को लीची की स्वाद चखाने के लिए ट्रेनों से खेप भेजी जा रही है। बाजारों में पच्चीस से पचास रूपये सैकड़ा के हिसाब से लीची बिकनी शुरू हो गयी है। उधर जंक्शन पर व्यापारियों से जबरन पड़ाव शुल्क वसूलने को लेकर आक्रोश है। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद डीआरएम सोनपुर ने आरपीएफ को जांच का जिम्मा दिया है। जिले में इस बार लीची की अच्छी फसल हुई है। जिसके कारण बागवानों के चेहरे खिले हुए है। हाल में हुई बारिस के बाद लीची को बाजार में पहुंचाने का सिलसिला शुरू है। उधर लीची की खेप को ट्रेनों से अमृतसर, मुम्बई व दिल्ली भेजने का सिलसिला जारी है। व्यावसायियों को रेलवे की ओर तय सुविधा नहीं मिलने से आक्रोश है। इसकी शिकायत सोनपुर रेल मंडल के प्रबंधक से की है। आरोप है कि साइकिल पड़ाव के संचालक उनसे जबरन वसूली कर रहे हैं। जबकि पिछले दिनों रेलवे अधिकारियों व व्यवसायियों के साथ हुई बैठक में पड़ाव शुल्क नहीं लगने की बात कही गयी थी। व्यापारियों की शिकायत के बाद डीआरएम ने मामले की जांच का जिम्मा आरपीएफ के उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव को दिया है। इधर अब लोग शाही लीची का स्वाद चखने लगे है।

Source http://www.jagran.com
मिथिलालाइव
 

कुछ अन्य समाचार
लालू पशू आहार  की माँग अब  यूरॊप मॆ भी
अकेले सचिन के टेस्ट रन पूरी बांग्लादेश टीम से अधिक
ट्रक की चपॆट मॆ आकर नवविवाहित की मौत
श्रिमती मँजू सिन्हा कॆ निधन पर शॊक
शिल्पा सुप्रीम कोर्ट की शरण में | 



हमॆ अपनॆ सुझाव भॆंजॆ | मित्र कॊ बतायॆ | खबरॊ कॆ मुख्य प्रिष्ट पर जायॆं | मॆरा मिथिला - मॆरी आबाज |
 

 

  © INFONET New Delhi 2007  
 

Home Page Feed Back  -   Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us

Created By OMDINDIA