मिथिलालाइव समाचार
 
  MithilaLive>News > National News
 
 
 

भारत एक बार फिर मानवाधिकार परिषद का सदस्य देश चुना गया |  11/03/2007 12:15:15 PM +0530 |

भारत को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में एक बार फिर तीन वर्ष की अवधि के लिये सदस्य देश के रूप में चुना गया है। इस बार एशइया के ग्रुप में चार देशों को चुना जाना था और भारत के अलावा इंडोनेशिया, फिलिपींस और क़तर सदस्य देश चुने गये हैं। मानवाधिकार परिषद का गठन पिछले वर्ष हुआ था जिसका दफ्तर स्विट्ज़रलैंड के जिनीवा शहर में स्थित है।   

  • मुशर्रफ़ सरकार पर दबाव बढ़ा

पाकिस्तान में दो दिनों की हिंसा में 40 लोगों की मौत के बाद विपक्ष के आह्वान पर हुई हड़ताल से पाकिस्तानी शहर करांची और अन्य प्रमुख शहरों में जनजीवन ठप्प हो गया.

इसके साथ सरकार विरोधी आंदोलन एक नए चरण में प्रवेश कर गया है और जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ की सरकार संकट में घिरती चली जा रही है.

इस समय पाकिस्तान में पढ़ा रही हुम्बोल्ट विश्वविद्यालय की डा. बेटीना रोबोत्का का कहना है कि राष्ट्रपति मुशर्रफ़ का भविष्य इस पर निर्भर करेगा कि पाकिस्तान में चुनाव कराए जाते हैं या नहीं. डा. रोबोत्का का कहना है कि हिंसा और उपद्रवों के कारण वहाँ आपात् स्थिति भी लगाई जा सकती है.

पाकिस्तान में बदले राजनीतिक माहौल का असर भारत-पाक संबंधों और शांति प्रक्रिया पर भी पड़ने की संभावना है. दक्षिण एशिया विशेषज्ञ प्रो. एस डी मुनि का कहना है कि यदि मुशर्रफ़ मजबूत नहीं रहते हैं तो वे कोई संधि कर ही नहीं पाएंगे और न ही शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ पाएंगे.

भारत के पूर्व विदेश सचिव शशांक का कहना है कि भारत को इस बात का ध्यान रखना होगा कि शांति प्रक्रिया आगे बढ़े और बातचीत फिर से ज़ीरो लेवेल से न शुरू हो. शशांक के अनुसार आर्मी के बिना पाकिस्तान में कोई सरकार चल नहीं पाएगी.

 

मिथिलालाइव ब्यॊरॊ

 

कुछ अन्य समाचार
लालू पशू आहार  की माँग अब  यूरॊप मॆ भी
अकेले सचिन के टेस्ट रन पूरी बांग्लादेश टीम से अधिक
ट्रक की चपॆट मॆ आकर नवविवाहित की मौत
श्रिमती मँजू सिन्हा कॆ निधन पर शॊक



हमॆ अपनॆ सुझाव भॆंजॆ | मित्र कॊ बतायॆ | खबरॊ कॆ मुख्य प्रिष्ट पर जायॆं | मॆरा मिथिला - मॆरी आबाज |
 

 

  © INFONET New Delhi 2007  
 

Home Page Feed Back  -   Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us

Created By OMDINDIA