|
|
| मिथिलालाइव समाचार मिथिलाक संग हरदम | |
|
|
मिथिला
राज्य को ले संसद भवन पर गूंजी आवाज
11/03/2007 12:15:10 PM +0530
दरभंगा। मिथिला राज्य के गठन की मांग को लेकर
शुक्रवार (18 May 2007 ) को हजारों मिथिलावासियों ने दिल्ली में संसद भवन के सामने प्रदर्शन
किया तथा गिरफ्तारी दी। प्रदर्शनकारी 'भीख नही अधिकार चाही, हमरा मिथिला राज
चाही' का नारा लगा रहे थे। बाद में आंदोलनकारियों ने मांगों से संबंधित एक
ज्ञापन वहां प्रतिनियुक्त पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व
गृहमंत्री को सौंपा। इस दौरान आनंद मोहन झा की अध्यक्षता में आयोजित सभा में
शीतकालीन सत्र के दौरान संसद भवन के समक्ष 'घेरा डालो डेरा डालो' आदोलन चलाने
का निर्णय लिया गया। आंदोलन का आयोजन अखिल भारतीय मिथिला राज्य संघर्ष समिति
के बैनर तले किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष डा. वैद्यनाथ
चौधरी कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिथिला राज्य के पुनर्निर्माण की
मांग को ले हजारों मैथिल आज संसद भवन मार्ग पहुंचे। मिथिला राज्य के पक्ष में
नारा लगा रहे मैथिलों को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक कर हिरासत में ले लिया।
बाद में पुलिस ने सभी आंदोलनकारियों को बिना शर्त रिहा कर दिया। इस दौरान
आयोजित सभा में संघ के अध्यक्ष डा. चौधरी ने कहा कि मिथिला राज्य के
पुनर्निर्माण के बिना क्षेत्र का कल्याण संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि
मिथिलावासियों को आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, भाषिक व शैक्षिक आजादी तभी
मिल सकती है जब मिथिला राज्य का पुनर्निर्माण हो। डा. चौधरी ने मांग के प्रति
लोगों को जागरूक करने के लिए जनजागरण अभियान चलाने पर जोर दिया। साथ ही
शीतकालीन सत्र के दौरान संसद भवन के सामने आयोजित आंदोलन में भागीदारी का
आह्वान किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य प्रमुख लोगों में आनंद मोहन
झा, अमरेंद्र झा, डा. प्रणव मोहन झा, तपेश्वर लाल कर्ण, महारूद्र मिश्रा,
यंत्रनाथ मिश्र, संजीव कुमार झा, नवोनाथ झा, अवधेश कुमार चौधरी, सुबोध ठाकुर,
अरूण कुमार मिश्र, शिशिर कुमार झा व विजय कुमार शर्मा शामिल थे। राहुल दरभंगा मिथीलालाइव कुछ अन्य खबर दरभंगा बि. स. न. लि. टावर 22 घंटॆ बंद रहा |मधुबनी मै व्यापारी नॆ आत्मह्त्या किया | नियॊजन मैं आयी समस्या उदीत नारायण फिर सॆ रजना कॆ घॆरॆ मैं |
हमॆ अपनॆ सुझाव
भॆंजॆ |
मित्र कॊ बतायॆ
| खबरॊ कॆ मुख्य प्रिष्ट पर जायॆं
| मॆरा मिथिला - मॆरी आबाज | |
| © INFONET New Delhi 2007 |
Home Page Feed Back - Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy- About Us - Contact Us - Careers -Advertise With Us
Created By OMDINDIA