मिथिलालाइव समाचार
 
  MithilaLive>News > MuzzafarPur New
 
 
 

आरएस गवई करॆंगॆ दरभंगा कॆ विश्वविद्यालयॊ का निरीक्षणी  | 11/03/2007 12:15:05 PM +0530 |

दरभंगा। कुलाधिपति आरएस गवई के निरीक्षण व भ्रमण की प्रस्तावित यात्रा को लेकर लनामिवि एवं कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बैठकों व तैयारी का सिलसिला तेज हो गया है। दोनों विश्वविद्यालय प्रशासन कुलाधिपति के स्वागत की तैयारी में सक्रियता बढ़ा दी है।
विश्वविद्यालय प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक कुलाधिपति 30-31 मई को लनामिवि तथा पहली जून को कासिंदसंवि के आतिथ्य में रहेंगे। साथ ही 31 मई को राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक करेंगे। इस बाबत लनामिवि के कुलपति डा. एमएल ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों व स्थानीय कालेज के प्रधानाचार्यो की बैठक हुयी। इसमें कुलपति ने पुस्तकालय, प्रयोगशाला, छात्र सामान्य कक्ष, परिसर की सफाई, सैनेटरी आदि की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वहीं दूसरी तरफ कासिंदसंवि के प्रति कुलपति की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की हुयी बैठक में उपसमिति के प्रतिवेदन के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। साथ ही सीनेट हाल में कुलाधिपति के स्वागत करने के साथ-साथ मनोरंजन कक्ष, बेवसाईट, कम्प्यूटर केन्द्र का उद्घाटन व प्रकाशित ग्रंथों का विमोचन कराने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को अंतिम रूप कुलपति के निर्णयानुसार दिया जाएगा।

दिपक दरभंगा मिथिलालाइव
 

कुछ अन्य समाचार
लालू पशू आहार  की माँग अब  यूरॊप मॆ भी
अकेले सचिन के टेस्ट रन पूरी बांग्लादेश टीम से अधिक
ट्रक की चपॆट मॆ आकर नवविवाहित की मौत
श्रिमती मँजू सिन्हा कॆ निधन पर शॊक
शिल्पा सुप्रीम कोर्ट की शरण में | 



हमॆ अपनॆ सुझाव भॆंजॆ | मित्र कॊ बतायॆ | खबरॊ कॆ मुख्य प्रिष्ट पर जायॆं | मॆरा मिथिला - मॆरी आबाज |
 

 

  © INFONET New Delhi 2007  
 

Home Page Feed Back  -   Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us

Created By OMDINDIA