|
|
सीबीएसई
दसवीं की परीक्षा कॆ रिजल्ट मॆ बिहार कॆ छात्र छात्राऒं नॆ बाजी मारी
11/03/2007 12:13:10 PM +0530
|
पटना/नई दिल्ली। सीबीएसई
दसवीं की परीक्षा में इस दफे सूबे के बालक व बालिका दोनों अच्छे रिजल्ट के साथ
आगे आये हैं। हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर नतीजों पर गौर फरमायें तो बारहवीं के
नतीजों की तरह ही दसवीं में भी बाजी छात्राओं ने ही मारी। राष्ट्रीय स्तर पर जहां
मुजफ्फरपुर की आकृति व दलसिंहसराय के नंद ने कामयाबी के झंडे गाड़े वहीं राजधानी
के विद्यार्थियों की उपलब्धि खास तौर पर तारीफ-ए-काबिल रही।
स्थानीय ज्ञान निकेतन के टापर मनीष कुमार को साइंस व सोशल साइंस में पूरे सौ
अंक तथा गणित, संस्कृत तथा आईटी विषयों में 99 अंक प्राप्त हुए हैं। पटना
सेन्ट्रल स्कूल के नीरज निखिल ने 97.8 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में पहला स्थान
पाया है। दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर प्रत्यूष रंजन, आशीष कुमार तथा आकाश दीप
क्रमश: 97.6, 97.2 व 97 प्रतिशत के साथ रहे। विद्यालय का 98.26 प्रतिशत रिजल्ट
रहा। इधर सौ प्रतिशत रिजल्ट वाले कृष्णा निकेतन की पूजा कुमारी 97 प्रतिशत के
साथ स्कूल में अव्वल हैं। नेहा राज 96.6 तथा कृष्णा प्रिया 96.2 प्रतिशत समेत
द्वितीय व तृतीय हैं। डीएवी खगौल में कुमारी मोनिका 96.2 प्रतिशत लाकर अव्वल
हुई हैं। इस विद्यालय के संदीप कुमार तथा जावेद आलम को 96 प्रतिशत मिला है।
सेंट कैरेन्स सेकेंड्री स्कूल में चार बच्चे मुक्ति नारायण, गौरव दास, भावना तथा
पुष्कल 96 प्रतिशत के साथ टापर रहे। अगले पायदान पर भी चार बच्चे विवेक कुमार
मेहरा, प्रियांशु राज, मधुशालिनी तथा विशाल राज 95 प्रतिशत अंक के साथ हैं। वहीं
तीसरे स्थान पर 94 प्रतिशत लाने वाले पांच छात्र शुभ्रांशु शेखर, विवेक कुमार,
क्षितिज श्रीवास्तव, अहमद वकर खान तथा विवेक आनन्द हैं। चार बच्चों को गणित
विषय में पूरे सौ अंक मिले हैं। केन्द्रीय विद्यालय बेली रोड की सुजाता यादव
95, सुरभि 94.4 तथा पवन ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। केन्द्रीय विद्यालय
दानापुर कैंट मे उष्मिता को 95, लव कुमार को 94.2 तथा भास्कर को 92 प्रतिशत अंक
आये हैं। केन्द्रीय विद्यालय कंकड़बाग का रिजल्ट 98.2 प्रतिशत रहा। सात छात्रों
को गणित में 100 तथा छह को 99 अंक मिले हैं। इस स्कूल के टापर निखिल चंद्रा ने
94.2, दूसरे स्थान पर सौरभ साजन व आदित्य कुमार ने 94 तथा तृतीय रहे निखिल
प्रजापति ने 93.4 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। पहली दफा सीबीएसई की परीक्षा में
शामिल हुए रेडिएंट इंटरनेशनल (पटना) के सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
हुए। नगमा खान 93, रामप्रकाश 88 और स्वेता 85 प्रतिशत लाकर क्रमश: पहले तीन
स्थान पर रहीं। वहीं बाल्डविन अकैडमी में सम्दर्शी 93 प्रतिशत के साथ टापर रहे
हैं। रौनक, मिहिर कुमार मिश्रा व कुशल 92.2, 92 व 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ
ठीक नीचे के पायदानों पर हैं जबकि 91 प्रतिशत अंक के साथ अविनाश चंद्र वत्स और
भानू प्रकाश पांचवें स्थान पर हैं। ए.वी.एन. इंगलिश स्कूल से अरुणव आनन्द को
91, रोहित गौतम को 90.6 तथा रश्मि राठी को 90 प्रतिशत अंक मिले हैं।
मुजफ्फरपुर की आकृति और समस्तीपुर के दलसिंहसराय के उज्ज्वल नंद ने संयुक्त रूप
से 98.2 अंक हासिल देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया। उज्ज्वल ने जहां गणित एवं
संस्कृत में सौ फीसदी अंक प्राप्त किये, वहीं उसे विज्ञान में 99, सामाजिक
विज्ञान में 98 एवं अंग्रेजी में 94 फीसदी अंक मिले हैं। उज्ज्वल दलसिंहसराय के
सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल का छात्र है। मुजफ्फरपुर डीएवी की छात्रा आकृति को
संस्कृत में 100, गणित, साइंस व एसएसटी में 98-98 एवं अंग्रेजी में 97 अंक
प्राप्त हुए हैं। इसी स्कूल की छात्रा पंखुड़ी एवं सनसाइन स्कूल का छात्र ऋषभ को
97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं, प्रिंसटाईन पब्लिक स्कूल के छात्र
सन्नी आर्यन ने 97 फीसदी अंक हासिल किया है।
मिथीलालाइव समाचार Total Views

इस खबर पर अपनी राय
दॆ | अपनी
जानकारी कॆ समाचार भॆंजॆ
हमॆ अपनॆ सुझाव
भॆंजॆ |
मित्र कॊ बतायॆ
| खबरॊ कॆ मुख्य प्रिष्ट पर जायॆं
| मॆरा मिथिला - मॆरी आबाज |
|