|
|
|---|
|
प्रतिभा
पाटिल राष्ट्रपति पद के लिए बेहतरीन उम्मीदवार..बसु
11/03/2007 12:11:37 PM
:- कोलकाता 15 जून .वार्ता. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी .माकपा. के वरिष्ठ नेता ज्योति बसु ने राजस्थान की राज्यपाल प्रतिभा पाटिल को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाए जाने का स्वागत करते हुए उन्हें इस सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए बेहतरीन उम्मीदवार बताया है1 श्रीमती पाटिल को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन .संप्रग. की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर श्री बसु आज यहां टिप्पणी कर रहे थे1 उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा फैसला है1 उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री शिवराज पाटिल की संभावित उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस और वाम दलों में मतभेद पैदा हो गए थे1 उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्रीमती पाटिल के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे संप्रग और वाम दलों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया1 श्री बसु ने माना कि कांग्रेस की ओर से अचानक श्रीमती पाटिल का नाम आने से वामपंथी दलों को इसका समर्थन करना पडा1 श्री बसु ने कहा ..हम ऐसा कभी सोच भी नहीं सकते थे1 ब्यॊरॊ समाचार हमॆ अपनॆ सुझाव भॆंजॆ | मित्र कॊ बतायॆ | खबरॊ कॆ मुख्य प्रिष्ट पर जायॆं | मॆरा मिथिला - मॆरी आबाज | |
|
|
Feed Back - Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy- About Us - Contact Us - Careers -Advertise With Us © Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right Reserved info@mithilalive.com |