|
|
समस्तीपुर
मैं अभी भी पढातॆ हैं फर्जी शिक्षक | उजियारपुर (समस्तीपुर)। सरकार के
शिक्षा सचिव के सख्त आदेश के बावजूद हिन्दी साहित्य सम्मेलन की फर्जी डिग्री पर
नियोजन पाए शिक्षकों को अब तक नहीं हटाया जा सका है। इस बाबत प्रखंड शिक्षा
प्रसार अधिकारी के कार्यालय से माह भर पूर्व पत्र भी सभी पंचायतों को निर्गत
किया जा चुका है।
यही नहीं पंचायतों में शिक्षक नियोजन की जांच की तिथि घोषित होने के बावजूद अब
तक जांच नहीं किये जाने के कारण साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता
है। सनद रहे कि प्रखंड के अंधैल, लोहागीर, महिसारी आदि पंचायतों में हिन्दी
साहित्य सम्मेलन की डिग्री पर कई लोगों ने नियोजन पाया। इधर, सरकार के शिक्षा
सचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सबों को तत्काल प्रभाव से नियोजन रद करने का
आदेश दिया। बावजूद इसके शिक्षा प्रसार पदाधिकारी की उदासीनता ने सरकार के आदेश
पर पानी फेर दिया। इधर, सूत्र बताते हैं कि कथित तौर पर लोहागीर व महिसारी ने
नियोजन रद करने की सूचना दी है परन्तु अंधैल पंचायत से अब तक ऐसी सूचना प्राप्त
नहीं हुई है। और तो और सबों को वेतन देने की सूचना भी जिला शिक्षा अधीक्षक के
कार्यालय में भेज दी गयी है। हालांकि नियुक्ति शिक्षकों के सामने उनकी डिग्री
का भी जिक्र किया गया है। परन्तु अब तक नियोजन रद नहीं होना कई संदेहों को जन्म
देता है। वहीं सातनपुर, करिहारा सहित अन्य सभी पंचायतों की जांच भी नहीं हो पाई
है। इस बाबत बीडीओ अनिल कुमार ने बताया कि बीपीएल में व्यस्त होने के कारण जांच
नहीं की जा सकी है।
11/03/2007 12:38 +0530
दिपक कुमार मिथिलालाइभ ब्यॊरॊ दिल्ली
हमॆ अपनॆ सुझाव
भॆंजॆ |
मित्र कॊ बतायॆ
| खबरॊ कॆ मुख्य प्रिष्ट पर जायॆं
|