मिथिलालाइव
साहित्य
 
 
MithilaLive > साहित्य‌ >>लॆख >>जर्मन भी मिथिला मॆं रूची रखतॆ ह

बिजली परियोजनाओं में विलंब से नीतीश सरकार नाराज | "ओंकारेश्वर पांडेय/एसएनबी" MithilaLive.com info@mithilalive.com

नई दिल्ली। लंबे समय तक पिछड़ेपन की अंधेरी सुरंग में रहा बिहार अब तेजी से बदल रहा है। बिहार में विकास की ऐसी तेज लहर चल रही है कि अब राज्य सरकार किसी योजना में देरी होने पर तुरंत चढ़ बैठती है, चाहे वह राज्य सरकार के विभाग हों या केंद्र के ही क्यों न हों। और बात अगर बिजली की हो तो राज्य सरकार और इसके मुखिया का गुस्सा स्वाभाविक लगता है।
हाल ही में दिल्ली आए राज्य सरकार के अधिकारी जब ऐसे ही मुद्दे पर बरसे तो केंद्र के अधिकारी भौचक देखते रह गए। राज्य में विघुत परियोजनाओं को समय पर पूरा नहीं कर पाने से नाराज बिजली मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में आए प्रदेश के विघुत अधिकारियों ने केंद्र सरकार के अधीनस्थ उपक्रमों को ठेका रद्द करने तक की कड़ी चेतावनी दे डाली। कहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिजली मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार के अधिकारियों को साफ तौर पर कहा था कि कि अगर राज्य में उनकी परियोजनाएं जल्दी नहीं पूरी की गई तो वे केंद्र को बता दें कि इसका ठेका रद कर निजी हाथों में सौंप दिया जाएगा। अधिकारियों के उग्र तेवर देखते हुए केंद्र सरकार के अधिकारियों ने इसके लिए जिम्मेवार एनटीपीसी तथा भेल के अधिकारियों को अक्टूबर और नवम्बर में कम से कम दो इकाइयों को चालू करने के निर्देश दिए।
केंद्र सरकार ने आज राज्य में चल रही विघुत परियोजनाओं का जायजा लेने के लिए उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी। बैठक में राज्य सरकार ने राज्य में विघुत परियोजनाओं को समय पर पूरा नहीं कर पाने को लेकर गहरी नाराजगी जताई और यहां तक कह डाला कि अगर केंद्र के उपक्रम काम समय से पूरा करने में आगे भी नाकाम रहे तो वे मजबूरन यह ठेका रद कर निजी हाथों में दे देंगे। बैठक के बाद बिजली मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि नवम्बर तक बिहार की विघुत उपादन क्षमता में वृद्धि होना तय हो गया है। बिहार में बिजली उत्पादन की क्षमता बढ़ाने हेतु परियोजनाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी एनटीपीसी तथा भेल को सौंपी गई है। एनटीपीसी अपने करार के अनुरूप तकनीकी कार्यों में शिथिलता बरत रही थी। लेकिन जब बिजली मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे से मिलकर राज्य में विघुत की कमी से बाधित हो रहे विकास से अवगत कराया तो श्री शिंदे ने संबद्ध पदाधिकारियों से शीघ्र कार्य संपन्न करने का निर्देश दिया।

खॆलू भाई - संपादक - Adarsh Internet Pvt. Ltd.  khelubhai@mithilalive.com

Book Mark This :-  

और भी

 
 आप अपनी राय भॆजॆं | संपादक कॊ पत्र लिखॆं | मित्र कॊ बतायॆं
© आर्दश इंटरनॆट प्रा. लि. मधुबनी 2007
 
 
Feed Back  -   Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us