मिथिलालाइव
साहित्य
 
MithilaLive > साहित्य‌ >>लॆख >>
हमर मिथिला महान, हमर माटि महान:

दरभंगा। एक ओर जहां वर्ष 2007 को अलविदा कहने तथा नये वर्ष के स्वागत का दौर चल रहा था, वहीं सोमवार की शाम पोलो मैदान में दरभंगा जिला का 133 वां स्थापना दिवस समारोह के पहले दिन स्कूली बच्चों की प्रस्तुति पर करतल ध्वनि से विदाई व स्वागत का जोश खरोश और भी बढ़ गया। हमर मिथिला महान से लेकर एक न एक भारत तक गीत के बोल ने जिला की सांस्कृतिक प्रतिभा को गुंजित किया। इतना ही नहीं बच्चों के अलावा उच्च विद्यालयों के शिक्षकों ने भी मंच से अपनी कला का प्रदर्शन किया।

समारोह का उद्घाटन करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त सी. ललसोता ने कहा कि देश के प्राचीनतम जिलों में शामिल दरभंगा जिला अपनी बौद्धिक व शैक्षणिक संपदा के साथ ही विकास के मानचित्र पर अव्वल होगा। दरभंगा के जिलाधिकारी उपेन्द्र शर्मा ने स्वागत करते हुए कहा कि यह समय और भी आनंद का है क्योंकि पुराने दरभंगा जिला से अलग हुए समस्तीपुर व मधुबनी के जिलाधिकारी भी मौजूद हैं। समारोह में आरक्षी उप महानिरीक्षक डा. विनय कुमार, नगर विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद डा. दिलीप कुमार चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी योगेन्द्र झा को डीएम श्री शर्मा ने सम्मानित किया। इसके बाद पूजा कुमारी के जय जय भैरवि के गायन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। फिर शुरू हुयी स्कूली बच्चों की प्रस्तुति का दौर, जिसमें एमआरएम उच्च विद्यालय, महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान, मारवाड़ी उच्च विद्यालय, रामनंदन मिश्र बालिका उच्च विद्यालय, सर्वोदय उच्च विद्यालय, राजेन्द्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय, परियोजना उच्च विद्यालय डरहार, रामाश्रय राय पब्लिक स्कूल व राज उच्च विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति कर श्रोताओं को मुग्ध किया। इतना ही नहीं पांच विद्यालयों के शिक्षकों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसी बीच मैथिली के हास्य कवि जय प्रकाश जनक के काव्य पाठ से श्रोता लोटपोट हो गये। स्कूली छात्रों की प्रस्तुति के बाद आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया जो खबर लिखे जाने तक जारी था। वहीं चर्चित उद्घोषक कमलाकांत झा ने अपनी चिर परिचित अंदाज में कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्रोता व कलाकारों को उत्साहित किया। बाद में संचालन की जिम्मेदारी डा. एडीएन सिंह ने संभाली। वहीं अपर समाहर्ता एमएम ज्या, उप विकास आयुक्त जितेन्द्र प्रसाद, कार्यपालक दंडाधिकारी

श्याम किशोर सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी व्यवस्था में जुटे हुए थे। कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को राज्य के कला व संस्कृति मंत्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समारोह का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद जिला पर केन्द्रित स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। हिन्दी, मैथिली व उर्दू कवि सम्मेलन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, बिपिन कुमार मिश्र, रिद्धि सिद्धि, रामबाबू झा, रमेश मल्लिक, अरविंद कुमार झा, अदभुदानंद सहित कई कलाकार शिरकत करेंगे।

 
आप अपनी राय भॆजॆं | संपादक कॊ पत्र लिखॆं | मित्र कॊ बतायॆं

 

Editor Pick's
bulletदियॆ कॆ निचॆ अनधॆरा हॊता है
bulletबिहार और बिहारी एक नजर
bulletत्यॊहारॊं का मौसम
bulletजर्मन भी मिथिला मॆं रूची रखतॆ हैं
 
 
मिथिलालाइव साहित्य
bullet
विद्यापती समारॊह दिल्ली (संदॆश)
bullet
Interview - Prakash Jha 
bullet
मिथिलालाइव कॆ साथ आपका अनुभव
bullet
 एक मुलाक़ात शत्रुघ्न सिन्हा
bullet त्यागला सॅं होयत सांस्कृतिक ह्रास
bullet
भूमि की शूटिंग जार
bullet हर पल को तुम जीना सीखो

मैथिली कविता ( प्रवीण झा )

धन्‍य-धन्‍य ओ मिथिला महान
धन्‍य-धन्‍य ओ मिथिला महान, हम सब छी जकर संतान ।
मॉ मिथिले त कनिते रहती
मॉं मिथिले त कनिते रहती, जाबए नै करब सब मिली हुंकार ,अधिकार त बलिदाने सॅ भेटत, सब मिली के होउ तैयार ||
Latest SMS
 

Feed Back  -   Tell Your Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right & Trade Mark  Reserved info@mithilalive.com  Reg No BST-00875362