मिथिलालाइव
साहित्य
 
MithilaLive > साहित्य‌ >>लॆख >>
ठाकरे ने लालू से कहा, चारा खाओ, हमें बदनाम मत करो
Shankar Kumar Jha (MithilaLive)

मुंबईः .शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को महाराष्ट्र की राजनीति में दखलंदाजी न करने की नसीहत दी है। बिहार में महाराष्ट्र निवासी राज्यपाल आरएस गवई का राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों के विरोध के बाद शिवसेना के मुखपत्न सामना में ठाकरे ने लिखा, ' चारा खा, महाराष्ट्रला अपशकुन करू नका '। अर्थात जाओ चारा खाओ, महाराष्ट्र को बदनाम मत करो। ठाकरे सामना के संपादक भी हैं।

उन्होंने मुंबई में बिहारियों पर हमले के कारण राज्यपाल को वापस महाराष्ट्र भेजने की मांग का जोरदार विरोध किया। ठाकरे ने कहा कि गवई डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर को मानने वाले लोगों में से हैं। जब गवई ने बिहार के राज्यपाल का पद संभाला था, तब उन्होंने कहा था कि अब वह बिहारी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कितने नेता हैं, जो बिहार के हैं और यह मानते हैं कि वह मराठी हो गए हैं।

ठाकरे ने कहा कि गवई को वापस जाओ कहने के बजाय यादव और उनके समर्थकों को चाहिए कि वे इटली निवासी सोनिया गांधी को जाने को कहें। लेकिन उन्हें वे 'राष्ट्रमाता' की संज्ञा देते हैं। ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद के बावजूद कर्नाटक के एस.एम. कृष्णा महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में यहां सम्मानित हैं। इससे महाराष्ट्र की गौरवपूर्ण संस्कृति का पता चलता है।

 
आप अपनी राय भॆजॆं | संपादक कॊ पत्र लिखॆं | मित्र कॊ बतायॆं

 

 

Editor Pick's

bulletमिथिलाक विकास
bulletबिहार और बिहारी एक नजर
bulletमिथिलालाइव : एक वर्ष
bulletदियॆ कॆ निचॆ अनधॆरा हॊता है

 

|

More At Editor Pick's

 

करियर

AP

 

मिशन BPSC सामान्य‌ अधय्यन

सामान्य अधय्यन किसी भी लॊक सॆवा आयॊग द्वारा आयॊजीत परीक्षा की रीढ की हड्डी हॊती...

वर्ष 2008 : नौकरियॊं की भरमार

जासूसी रोमांचक रोजगार

मैथिली कविता

bulletसब सँ सुन्‍दर अछि जगत में हमर मिथिलाधाम

bulletहमर आशानन्‍द भाई

 

|

और भी...

 

Advertise

 

 

Feed Back  -   Tell Your Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right & Trade Mark  Reserved info@mithilalive.com  Reg No BST-00875362