कानपुर, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और दक्षिण अफ्रीका
के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच को कवर करने आए कई पत्रकारों को उस
समय झटका लगा जब देर रात पुलिस अधिकारियों ने होटल में उनके कमरे खुलवा
कर उनसे पूछताछ की।
पुलिसकर्मियों ने बिना किसी पूर्व सूचना के ग्रांड
ट्रांक रोड स्थित कान्हा कांटिनेटल होटल में जाकर वहां ठहरे पत्रकारों को
चकित कर दिया।
एक पत्रकार ने बताया, "दो हथियारबंद पुलिसकर्मियों ने मेरे कमरे का दरवाजा
खटखटाया। उन्होंने मुझसे कुछ प्रश्न भी पूछे जैसे कि हम कानपुर क्यों आए
हैं और पिछले सात दिनों से यहां क्यों रूके हैं। आश्चर्य की बात यह थी कि
उनके साथ होटल का कोई कर्मचारी नहीं था। जब हमने पूछा तो होटल से जवाब
मिला कि पुलिस यहां अक्सर आती है हालांकि यह जवाब संतोषजनक नहीं था