 |
 |
बीजिंग ओलंपिक मशाल भारत पहुंचने पर केरल
में कार्यक्रम
ians
|
तिरुवनंतपुरम, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। ओलंपिक मशाल के
17 अप्रैल को भारत पहुंचने पर केरल सरकार ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया
है। इसमें राज्य की प्रमुख खेल हस्तियां हिस्सा लेंगी और सद्भावना
प्रदर्शित करेंगी।
राज्य सरकार केरल की खेल परिषद के साथ मिल कर एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी।
राज्य के खेल मंत्री एम. विजयकुमार ने आज बताया, "हम अपनी सद्भावना का
प्रदर्शन करेंगे और खेल हस्तियों के साथ मिल कर तेरह जिला मुख्यालयों और
एक शहीद स्मारक पर विशेष सभा करेंगे, जहां एक प्रण लिया जाएगा।"
उल्लेखनीय है कि केरल के अनेक खिलाड़ी ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले चुके
हैं। इनमें पी. टी. ऊषा, शाइनी विल्सन और अंजू बॉबी जॉर्ज प्रमुख हैं।
अपनी राय भॆजॆं
|
संपादक कॊ पत्र लिखॆं
| मित्र कॊ बतायॆं
|
|
|
| |
|
|
| |
|
 |
|
AP |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
|
|
|
|