मिथिलालाइव साहित्य
 
MithilaLive > साहित्य‌ >>लॆख >>
बिहार में खेली गई खून की होली
Shankar Bharti
पटनाः बिहार में इस वर्ष शासन और प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण पर्व मनाए जाने के दावों और प्रतिदावों के बावजूद हत्यारों ने अपनी कारगुजारियों में ढ़ील दिए बिना जमकर खून की होली खेली और एक महिला सहित नौ व्यक्तियों को मौत के घाट उतार दिया।

राज्य सरकार ने राज्य में इस वर्ष होली के अवसर पर शराब की दुकानों की दो दिन बंदी सुनिश्चित की थी और विभिन्न जिलों में कई स्थानों पर उत्पाद विभाग ने छापे मारकर भारी मात्रा में शराब बरामद भी की थी। इसके अलावा कम से कम एक सौ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।

इसके बावजूद होली के अवसर पर राजधानी पटना सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर भी खुलकर शराब पीते हुए देखा गया और नशे की हालत में ढ़ोल नगाड़े की थाप पर न केवल हुड़दंग मचाया बल्कि सात व्यक्तियों की हत्या भी कर दी।

होली का हुड़दंग करने वालों ने नवादा जिले में हद ही कर दी। जिले के रोह थाने के सुन्दरा गांव में शराब के नशे में धुत होकर हुडदंग करने वाले भद्दी-भद्दी गालियां और अश्लील गाने गा रहे थे। गांव की महिला बच्ची देवी ने जब सार्वजनिक रूप से इसका विरोध किया तो हुड़दंगी अपने असली स्वरूप में उतर आए तथा बच्ची देवी को भी भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए और अश्लील गीतों को गाना शुरू कर दिया।

बच्ची देवी के घरवालों ने जब नशे में धुत हुड़दंगियों को मना करना चाहा तो उन लोगों ने लाठियों से बच्ची देवी पर हमला कर दिया और चारों तरफ से घेरकर उसकी इतनी पिटाई की कि वह अपने घर के दरवाजे के सामने ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। खून से लथपथ देखने के बाद हुड़दंगियों का गुस्सा शांत हुआ और वे लोग उसे भद्दी-भद्दी गालियां बकते हुए चलते बने।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि महिला को अस्पताल लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। हुड़दंगियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गांव में पहुंची हुई है।

खून की होली खेलने वाले लोगों ने पटना के मसौढ़ी थाने के तहत नागस्थान गांव में होली के अवसर पर किसी मामूली बातचीत पर ही नशे में धुत ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जिससे दो व्यक्ति वहीं ढ़ेर हो गए। जबकि एक अन्य ने अस्पताल में जाकर आखिरी सांस ली। इस जघन्य हत्या पर पूरे गांव वाले अवाक हैं और उन्हें यह नहीं समझ में आ रहा है कि कोई मामूली-सी बात पर क्या इस तरह से तीन व्यक्तियों की एक साथ होली के अवसर पर हत्या कर सकता है।

आपसी सद्भाव के पर्व को रंगों से न खेलकर खून से खेलने की कड़ी में दुकान खोलने के प्रश्न पर होली हुड़दंगियों ने शेखपुरा जिले में एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी।

वारदात के बारे में पुलिस ने बताया कि हुड़दंगियों की दुकानदार सुधीर कुमार से कोई पुरानी दुश्मनी थी लेकिन दुकान खोलने को लेकर उन लोगों ने उससे संघर्ष किया। जब वह दुकान खेलने पर अड़ा रहा और बात बढ़ गयी तो उन्हीं में से एक ने सुधीर को गोली मार दी जिससे वह अपनी दुकान के सामने ही ढ़ेर हो गया।

इसी तरह बेगूसराय जिले में कल रात होली हुड़दंगियों ने रंग छोड़े जाने से नाराज एक व्यक्ति से बहस हो जाने के बाद उसके साथ खून की होली खेली। उन लोगों ने उसे सरेआम गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी।

एक अन्य घटना में समस्तीपुर जिले में कल कुछ लोगों का एक व्यक्ति के साथ विवाद हो गया और नशे में धुत लोगों ने उसको गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। सभी मामलों की छानबीन की जा रही है लेकिन खून की होली खेलने वालों को शायद ही इससे कुछ लेना देना होगा।

होली पर हुड़दंगियों ने शराब के नशे में नेपाल से सटे किशनगंज जिले में दो आदिवासियों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस उपाधीक्षक रविश कुमार ने बताया कि खाड़ी बस्ती इलाके में शराबियों ने गोपीराम सोरेन और नाथवी हेम्ब्रम को गोली मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई।
अपनी राय भॆजॆं | संपादक कॊ पत्र लिखॆं | मित्र कॊ बतायॆं

 

Editor Pick's

bulletमिथिलाक विकास
bulletबिहार और बिहारी एक नजर
bulletमिथिलालाइव : एक वर्ष
bulletदियॆ कॆ निचॆ अनधॆरा हॊता है

 

|

More At Editor Pick's

 

करियर

AP

 

मिशन BPSC सामान्य‌ अधय्यन

सामान्य अधय्यन किसी भी लॊक सॆवा आयॊग द्वारा आयॊजीत परीक्षा की रीढ की हड्डी हॊती...

वर्ष 2008 : नौकरियॊं की भरमार

जासूसी रोमांचक रोजगार

मैथिली कविता

bulletसब सँ सुन्‍दर अछि जगत में हमर मिथिलाधाम

bulletहमर आशानन्‍द भाई

 

|

और भी...

 

Advertise

 

 

Feed Back  -   Tell Your Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right & Trade Mark  Reserved info@mithilalive.com  Reg No BST-00875362