|
मिथिलालाइव साहित्य
|
| MithilaLive > साहित्य >>लॆख >> |
मुजफ्फरनगर 31 मार्च .भाषा .आधुनिकीकरण के
इस युग में इंटरनेट का उपयोग अब जीवन के हर क्षेत्र में होने लगा है और
इंटरनेट के जरिये निकाह की खबरें भी दिखायी पडने लगी हैं। ऐसे ही एक
इंटरनेट विवाह के 16 माह बाद अमेरिका से युवक के वापस आने पर दुल्हन को
बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ विदा करके निकाह को अमलीजामा पहनाया गया।
सूत्रों के अनुसार 16 माह पहले अमेरिका में बैठे युवक रजा अब्बास से मुजफ्फरनगर की लड़की तस्मीन जौहरा का इंटरनेट के जरिये 22 अगस्त 2006 को निकाह हुआ था। तस्मीन को बड़े ही धूमधाम से कल विदा किया गया। जिला मुख्यालय में मिली सूचना के अनुसार कल रात जिले के किदवई नगर में ऐसा पहला विवाह था जिसमें दूल्हा दुल्हन पहले से ही इंटरनेट के जरिये परिणय सूत्र में बंध चुके थे। गौरतलब है कि 22 अगस्त 2006 को होने वाली शादी में दूल्हा निश्चित समय पर आ नहीं पाया था जिसके कारण दुल्हा दुल्हन दोनों का इंटरनेट के जरिये निकाह किया गया था। इसके बाद मौलवियों ने रीति रिवाज के अनुसार निकाह पढ़ा जिसे अमेरिका में बैठे युवक ने कबूर्लं किया था। कल रात दुल्हन को पिता के घर से लम्बे इंतजार के बाद धूमधाम से विदा किया गया। दोनों के माता पिता मुजफ्फरनगर में ही रहते हैं। |
|