|
मिथिलालाइव साहित्य
|
| MithilaLive > साहित्य >>लॆख >> |
नयी दिल्ली : महाराष्ट्र में शिवसेना के
गैर-मराठी लोगों के खिलाफ जारी मुहिम के विरोध में बड़े पैमाने पर उत्तर
भारतीय नेता पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।
शिवसेना के उत्तर भारत के प्रमुख जय भगवान गोयल ने बुधवार को दिल्ली में कहा ' शिवसेना खालिस्तान या जम्मू कश्मीर के उन आतंकवादी संगठनों से अलग नहीं है जो क्षेत्रीय आधार पर लोगों के बीच दरार पैदा करना चाहते हैं। इन संगठनों का मुख्य मकसद हमारे देश को विभाजित करना है। ' उन्होंने कहा ' शिवसेना का गैर-मराठी और उत्तर भारतीय लोगों के खिलाफ जारी मुहिम से क्षेत्र के शिवसैनिक आहत हुए हैं। ' उन्होंने कहा ' अगर हमारे लोगों पर हमले बंद नहीं हुए तो हम इसका जवाब देंगे और हम किसी भी हद तक जा सकते हैं। ' पिछले २० साल से शिवसेना से जुड़े रहे गोयल ने आरोप लगाया कि पार्टी ' प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ' में तब्दील हो गयी है जिसे दल के प्रमुख बाल ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे और उनके समर्थक चला रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वे पार्टी को महाराष्ट्र की सीमा तक सीमित करना चाहते हैं। ' उन्होंने कहा ' बाल ठाकरे की भूमिका महज कठपुतली जैसी रह गयी है और वह अपने बेटे की इच्छा के मुताबिक काम कर रहे हैं। ' जिन अन्य नेताओं ने शिवसेना से इस्तीफा दिया हैं उनमें झारखंड शिवसेना के प्रमुख दीनानाथ पांडे और हिमाचल प्रदेश के पार्टी प्रमुख मधुकर डोगरी शामिल हैं। |
|