|
कोलकाता। मिथिला विकास परिषद का एक
जत्था कोलकाता से 28 जनवरी को मिथिला के झंझारपुर, मधुबनी, दरभंगा जिलों
का दौरा करेगा। इसकी जानकारी परिषद के अध्यक्ष अशोक झा ने दी है। उन्होंने
कहा कि पृथक मिथिला राज्य की मांग को राजनैतिक दलों का समर्थन मिलने से
कोलकाता में रह रहे मिथिला वासियों में प्रसन्नता है। बिहार जनता दल के
राज्य अध्यक्ष त्रिवेणी चौधरी द्वारा पृथक मिथिला राज्य की मांग का
उन्होंने स्वागत किया। मैथिली सेवी विष्णु देव मिश्र ने जनता दल (यू)
द्वारा पृथक मिथिला राज्य की मांग के लिए राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश
कुमार से केंद्र सरकार को अपनी अनुशंसा भेजने की मांग की है। पृथक मिथिला
राज्य की मांग पर बिहार प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधान परिषद
के सदस्य पं. ताराकांत झा के सानिध्य में पृथक मिथिला राज्य अभियान के
लिए चल रहे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मिथिला विकास परिषद के अध्यक्ष
अशोक झा की अगुवाई में परिषद का एक जत्था कोलकाता से 28 जनवरी को मिथिला
के झंझारपुर, मधुबनी, दरभंगा, जिलों का दौरा करेगा।
प्रस्तुती अरुण
कुमार झा info@mithilalive.com
मजॆदार चुटकुलॆ दुसरा पॆज |