| MithilaLive > साहित्य >>चुटकुलॆ |
क्या मजाक है ?
एक डॉक्टर के घर में पाइप टूट गया। उसने एक प्लम्बर को बुलाया। प्लम्बर आया, आकर अपने बैग से औजार निकाले, थोड़ी देर ठोकपीट करके पाइप जोड़ा और डॉक्टर को 2000 रु. का बिल थमा दिया । बिल देखकर डॉक्टर साहब एकदम आपे से बाहर हो गये - यह क्या मजाक है ? एक प्लम्बर होकर तुम्हारी फीस इतनी ज्यादा है जबकि मैं एक डॉक्टर होने के बावजूद इतनी फीस नहीं लेता ..... ? प्लम्बर ने शांतिपूर्वक जवाब दिया - जब मैं डॉक्टर था तब मैं भी नहीं लेता था ...... ! जुर्माना कॉलेज के पहले दिन, प्राचार्य महोदय ने छात्रों को कॉलेज के नियम समझाये - ''कोई भी लड़का लड़कियों के हॉस्टल में नहीं जा सकेगा। इसी प्रकार कोई भी लड़की लड़कों के हॉस्टल में नहीं जा सकती। इस नियम उल्लंघन करने पर पहली बार 100 रूपये जुर्माना भरना पड़ेगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर 200 रूपये जुर्माना भरना पड़ेगा। इसी प्रकार यदि तीसरी बार पकड़े गये तो 1000 रूपये जुर्माना अदा करना होगा। किसी को इस बारे में कुछ पूछना है ? एक लड़के ने हाथ उठाया और पूछा , ''पूरे एक सत्र के लिये क्या देना होगा सर ?'' कारण एक युवक नौकरी के लिये आवेदन पत्र भर रहा था। जब वह इस प्रश्न पर आया ''क्या आप कभी गिरफ्तार किये गये हैं ?'' उसने लिखा '' नहीं'' अगला प्रश्न (जो उन लोगों से सम्बन्धित था जिन्होंने उक्त प्रश्न का उत्तर हां में दिया है ) था - ''कारण ?'' युवक ने उसके सामने लिखा - ''कभी पकड़ा नहीं गया'' । जिम्मेदार साक्षात्कारकर्ता, आवेदक से - ''इस पद के लिये हमें ऐसा
व्यक्ति चाहिये जो जिम्मेदार हो ।'' मजाक एक युवक नौकरी के लिये इंटरव्यू देने गया। इंटरव्यू की समाप्ति पर
साक्षात्कारकर्ता ने उससे अंतिम सवाल पूछा - ''आप कितने वेतन की अपेक्षा
रखते हैं ?'
|
|