मिथिलालाइव
साहित्य
 
MithilaLive >Sahitya >>व्यंग्य
मजॆदार चुटकुलॆ पॆज 8
  • एक आदमी को हाइवे के बीचोंबीच सफेद पट्टियां पोतने का काम दिया गया। पहले दिन उसने छ: मील तक पुताई की। अगले दिन तीन मील और उसके अगले दिन मात्र एक मील की ही पुताई की। जब उसके ठेकेदार ने उससे इसका कारण पूछा तो उसने जवाब दिया - ''मैं इससे ज्यादा और जल्दी काम नहीं कर सकता। हर अगले दिन मुझे अपनी रंग की बाल्टी तक आने के लिये ज्यादा दूरी तय करना पड़ती है।''
  • ''तुम इतने चिन्तित क्यों हो ?'' ऑपरेशन टेबल पर लेटे मरीज से डॉक्टर ने पूछा ।
    ''क्या बताऊं डॉक्टर साहब, यह मेरी जिन्दगी का पहला ऑपरेशन है'' - मरीज ने जवाब दिया।
    ''अच्छा ! पर मेरी जिन्दगी का भी यह पहला ऑपरेशन है और मैं तो बिल्कुल भी चिन्तित नहीं हूं।''
  • एक लड़के को सुपर मार्केट में नौकरी पर रख लिया गया। नौकरी के पहले दिन जब वह पहुंचा तो मैनेजर ने मुस्कुराहट के साथ उसका स्वागत किया, उसके हाथ में एक झाड़ू थमाई और कहा - ''तुम्हारा पहला काम है स्टोर की सफाई करना।''
    ''लेकिन मैं एक कॉलेज ग्रेजुएट हूं'' - लड़के ने कहा।
    ''ओह, अच्छा! दरअसल मुझे पता नहीं था।'' मैनेजर ने कहा। ''लाओ ये झाड़ू मुझे दो। मैं तुम्हें बताता हूं कि कैसे करना है।''
  • एक कामगार अपने वेतन का चेक लेकर अपने मालिक के पास पहुंचा - ''यह चेक मेरे वेतन से दो सौ रूपये कम का है।'' उसने कहा।
    ''मुझे पता है'' - मालिक ने कहा। ''पिछले महीने जब मैंने तुम्हें दो सौ रूपये ज्यादा का चेक दिया था तब तो तुमने कोई शिकायत नहीं की थी।''
    ''ठीक है, वह आपकी पहली गलती थी इसलिये मैंने ध्यान नहीं दिया।'' - कामगार ने जवाब दिया। ''लेकिन अगर गलती करना आप अपनी आदत बना लेंगे तो मुझे कहना ही पड़ेगा न।''
  • एक लुटेरे ने एक आदमी की कनपटी पर पिस्तौल टिकाई और बोला - ''जल्दी से अपना सारा पैसा मेरे हवाले करो ।''
    भला आदमी, जो इस अचानक आक्रमण से घबरा गया था, बोला - ''तुम ऐसा नहीं कर सकते। तुम मुझे जानते नहीं हो। मैं रूलिंग पार्टी का लीडर हूं।''
    ''अच्छा ऐसी बात है। तो फिर मेरा पैसा मेरे हवाले करो।''



 
मित्र को भेजियेँ  सुझाव/प्रतिक्रिया  प्रस्तुती जय चन्द्र झा jcmadhubani@yahoo.com

 

Feed Back  -   Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© 2007 Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right Reserved info@mithilalive.com