मिथिलालाइव
साहित्य
 
MithilaLive >Sahitya >>व्यंग्य
मजॆदार चुटकुलॆ पॆज पाँच

'''पांच सौ बाइस रूपये, मैडम'', दुकानदार ने सामान पैक करते हुये कहा । महिला ने जब पैसे निकालने के लिये अपना पर्स खोला तो दुकानदार ने लक्ष्य किया कि उसके पर्स में टीवी का रिमोट भी रखा हुआ है।
''तो आप टीवी का रिमोट भी साथ लेकर ही चलती हैं।'' दुकानदार ने मुस्कुराते हुये कहा ।
''नहीं'' महिला ने जवाब दिया, ''लेकिन मेरे पति ने जब मेरे साथ बाजार चलने से मना कर दिया तो मैंने सोचा कि यही सबसे अच्छा प्रतिशोध है जो मैं उससे ले सकती हूं।''


गधा जो ठहरा !


एक उपदेशक ने मद्यनिषेध पर भाषण दिया। अन्त में पूछा - ''अच्छा मान लीजिये, मैं एक बालटी पानी और एक बालटी शराब मंगाकर यहां रख दूं और एक गधे को को बुलवाऊं तो वह किस बालटी में मुंह डालेगा ?''
श्रोता - ''पानी की बालटी में''
उपदेशक - ''आखिर क्यों ?''
श्रोता - ''वह गधा जो ठहरा !''

 


11 का अंक


पति-पत्नी आपस में बातें कर रहे थे।
पति - ''मेरे लिये 11 का अंक हमेशा ही शुभ रहा है। 11वें महीने की 11 तारीख को 11 बजे हमारी शादी हुई। हमारे मकान का नंबर भी 11 है। एक रोज मुझे 11 बजकर 11 मिनिट और 11 सेकण्ड पर किसी ने बताया कि आज बड़ी रेस होने वाली है। मैंने सोचा कि मेरे लिये 11 के नम्बर में जरूर चमत्कार छिपे हुये हैं, मैं गया और 11वें नम्बर की रेस के लिये 11 वें घोड़े पर 11 हजार रूपये लगा दिये।''
पत्नी - ''और घोड़ा जीत गया ?''
पति - ''यही तो रोना है! कम्बख्त 11वें नम्बर पर आया!''




 

बहादुरी का कारनामा
हँसगुल्लॆ
मजॆदार चुटकुलॆ प्रथम पॆज
मजॆदार चुटकुलॆ दुसरा पॆज
मजॆदार चुटकुलॆ पॆज तिन


 
 

प्रस्तुती जय चन्द्र झा jcmadhubani@yahoo.com

 

Feed Back  -   Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© 2007 Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right Reserved info@mithilalive.com