मिथिलालाइव
साहित्य
 
MithilaLive >Sahitya >>व्यंग्य
मजॆदार चुटकुलॆ पॆज छ:

1. एक दंपत्ति अपनी शादी की चालीसवीं वर्षगांठ मना रहे थे। संयोग से उस दिन पत्नी का साठवां जन्मदिन भी था। उस रात उनके घर में एक परी प्रकट हुई। उसने उन दोनों से कहा कि वे दोनों इतने लम्बे समय से बड़े प्यार से रह रहे हैं जिससे वह बहुत खुश है। परी ने कहा कि वे उससे एक एक वरदान मांग सकते हैं।

2. एक आदमी जो किसी दुर्घटना में अपना एक हाथ गंवा बैठा था अपनी जिंदगी से बहुत निराश हो गया। उसने आत्महत्या करने की ठान ली ।

3 एक दिन वह एक इमारत की बीसवीं मंजिल पर चढ़ गया और नीचे कूदने की तैयारी में था कि तभी उसने नीचे एक आदमी को जाते देखा जिसके दोनों हाथ कटे हुये थे। उसने देखा कि अचानक उस आदमी ने गली में नाचना शुरू कर दिया। यह दृश्य देखकर वह ठिठक गया। उसे अपने ऊपर बहुत शर्म आई। वह सोचने लगा कि जिस आदमी के दोनों हाथ कटे हुये हैं वह कितनी मस्ती में नाच रहा है और एक मैं हूं एक हाथ साबुत होते हुये भी आत्महत्या करने जा रहा हूं।

4. अपने आपको धिक्कारता हुआ वह नीचे उतर आया और उस बिना हाथ वाले आदमी के पास पहुंचकर बोला दोस्त अभी मैं उस बीसवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाला था क्योंकि मेरे एक ही हाथ बचा है! और एक तुम हो कि जिसके एक भी हाथ नहीं है इस तरह नाच रहे हो! तुम्हारी खुशी का राज क्या है ?

5. दोनों हाथ कटे हुये वाला आदमी बोला अरे मैं कोई खुशी में नहीं नाच रहा हूं मेरी नाक में बड़ी तेज खुजली हो रही है

6. एक 80 वर्षीय वृध्द डॉक्टर के पास चेकअप कराने के लिये गये। डॉक्टर ने उनकी पूरी जांच की और कहा शारीरिक दृष्टि से सब ठीकठाक है! लेकिन आपकी मानसिक हालत कैसी है यह देखना पड़ेगा।''
भजन-पूजन में ध्यान लगाते हो भगवान के साथ आपका संबंध कैसा है बताइये ?''
वृध्द सज्जन बोले भगवान भगवान तो सदा मेरे साथ ही रहते हैं! उनकी मेरे ऊपर बड़ी कृपा है। यहां तक कि हर रात को जब मैं पेशाब करने के लिये जाता हूं तो वे बाथरूम की लाइट जला देते हैं और जैसे ही मैं वापस आता हूं बन्द कर देते र्हैं। सचमुच भगवान मेरे ऊपर बड़े दयालु हैं।''
यह सुनकर डॉक्टर को चक्कर आ गया। उसने वृध्द की पत्नी को बुलाया और उसे सबकुछ बताया जो कुछ वृध्द सज्जन ने कहा और पूछा - ''ये क्या मामला है ?''
पत्नी ने सिर पकड़कर कहा अब क्या बताऊं डॉक्टर साहब! बुढ़ऊ रोज रेफ्रिजरेटर में पेशाब कर देते हैं।

7. एक पति पत्नी अपनी शादी की पचासवीं सालगिरह मना रहे थे कि अचानक पति रोने लगा । पति को रोते देख पत्नी ने कारण पूछा ।
पत्नी की आंखों में देखते हुये पति बोला प्रिये क्या तुम्हें याद है आज से पचास साल पहले तुम्हारे पिता ने हमें तुम्हारे घर के पीछे वाले बगीचे में छुपकर मिलते हुये रंगे हाथों पकड़ा था ?
पत्नी के हां कहने पर पति ने पूछा कि क्या उसे याद है कि उस वक्त उसके पिता ने मुझसे क्या कहा था ?
क्या कहा था । मुझे याद नहीं आ रहा । पत्नी ने जवाब दिया।
उन्होनें कहा था कि अगर मैंने तुमसे शादी नहीं की तो वे मुझे पचास सालों के लिये जेल में डलवा देंगे।
तो क्या हुआ । तुमने तो शादी कर ली ना । पत्नी ने पति की ओर देखते हुये कहा।
यही तो सोच रहा हूं कि अगर मैंने उनकी बात नहीं मानी होती तो कम से कम आज मैं आजाद हो गया होता ।

8. उपदेशक तुम लोगों को मालूम है कि एक बार के चुम्बन से चालीस हजार प्राणघातक कीटाणु एक दूसरे के मुख में चले जाते हैं
प्रेमी युगल जी पर उसके लिये हम चालीस लाख बार मरने के लिये तैयार हैं

9. डॉक्टर साहब क्या आपको यकीन है कि मुझे निमोनिया ही है दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका निमोनिया का इलाज करते रहे और अंतत: जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था
चिन्ता मत करो मेरे साथ ऐसा नहीं होगा। अगर मैं किसी का निमोनिया का इलाज करूंगा तो वह निमोनिया से ही मरेगा।

10.एक उपदेशक ने मद्यनिषेध पर भाषण दिया। अन्त में पूछा अच्छा मान लीजिये मैं एक बालटी पानी और एक बालटी शराब मंगाकर यहां रख दूं और एक गधे को को बुलवाऊं तो वह किस बालटी में मुंह डालेगा ?
श्रोता पानी की बालटी में
उपदेशक आखिर क्यों ?
श्रोतावह गधा जो ठहरा

प्रस्तुती Pankaj Mishra Send And Receive Message On MithilaLive Click Here

बहादुरी का कारनामा
हँसगुल्लॆ
मजॆदार चुटकुलॆ प्रथम पॆज
मजॆदार चुटकुलॆ दुसरा पॆज
मजॆदार चुटकुलॆ पॆज तिन
 
 

Feed Back  -   Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© 2007 Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right Reserved info@mithilalive.com