मिथिलालाइव
साहित्य
 
MithilaLive >Sahitya >>व्यंग्य
मजॆदार चुटकुलॆ पॆज सात

11. तीन आदमी दो अधेड़ और एक युवा, किसी बीयर बार में बीयर पीने गये। जब वह पीने लगे तो एक आदमी बोला लगता है बाहर बारिश हो रही है। गरमागरम बहस के बाद तय हुआ कि उम्र में सबसे छोटा छतरी लेने के लिये घर जाये। लड़का गुर्राया 'मेरे जाने पर तुम मेरी सारी बीयर पी जाओगे। उसे इतमीनान दिलाया गया कि नहीं पीयेंगे उसके हिस्से की ज्यों की त्यों रखी रहेगी। तब कहीं छोटे मियां छतरी लेने चले।
रात गहराने लगी पर छोटे मियां नहीं लौटे। अन्त में एक बोला क्यों न उन हजरत के हिस्से की भी पी ही ली जाये। अब तो वे आने से रहे।
दूसरा बोला मैं भी यही सोच रहा था। आओ पी लें।
बार के एक कोने की छोटी सी खिड़की से तेज आवाज आई 'अगर पीओगे तो मैं छतरी लेने नहीं जाऊंगा।


12. एक आदमी को हाइवे के बीचोंबीच सफेद पट्टियां पोतने का काम दिया गया। पहले दिन उसने छ: मील तक पुताई की। अगले दिन तीन मील और उसके अगले दिन मात्र एक मील की ही पुताई की। जब उसके ठेकेदार ने उससे इसका कारण पूछा तो उसने जवाब दिया - मैं इससे ज्यादा और जल्दी काम नहीं कर सकता। हर अगले दिन मुझे अपनी रंग की बाल्टी तक आने के लिये ज्यादा दूरी तय करना पड़ती है

13. एक युवक नौकरी के लिये इंटरव्यू देने गया। इंटरव्यू की समाप्ति पर साक्षात्कारकर्ता ने उससे अंतिम सवाल पूछा आप कितने वेतन की अपेक्षा रखते है
युवक ने जवाब दिया यही कोई पांच लाख रूपये सालाना के आसपास वेतन और उसी अनुसार भत्ते
साक्षात्कारकर्ता 'अच्छा ये बताओ अगर तुम्हें दस लाख रूपये सालाना वेतन, करीब पांच लाख रूपये के आसपास भत्ते पॉश कॉलोनी में एक बंगला, आने जाने के लिये एक होंडा सिटी और शहर से बाहर जाने पर मुफ्त हवाई यात्रा दी जाये तो तुम्हें मंजूर होगा।'
युवक 'वाह क्या बात है ! कहीं आप मजाक तो नहीं कर रहे |

14. एक युवक नौकरी के लिये इंटरव्यू देने गया। इंटरव्यू की समाप्ति पर साक्षात्कारकर्ता ने उससे अंतिम सवाल पूछा आप कितने वेतन की अपेक्षा रखते हैं ?
युवक ने जवाब दिया यही कोई पांच लाख रूपये सालाना के आसपास वेतन और उसी अनुसार भत्ते।
साक्षात्कारकर्ता अच्छा ये बताओ अगर तुम्हें दस लाख रूपये सालाना वेतन, करीब पांच लाख रूपये के आसपास भत्ते पॉश कॉलोनी में एक बंगला आने जाने के लिये एक होंडा सिटी और शहर से बाहर जाने पर मुफ्त हवाई यात्रा दी जाये तो तुम्हें मंजूर होगा।'
युवक वाह क्या बात है ! कहीं आप मजाक तो नहीं कर रहे ?
साक्षात्कारकर्ता हां लेकिन मजाक पहले तुमने शुरू किया था।

15.एक लड़के को सुपर मार्केट में नौकरी पर रख लिया गया। नौकरी के पहले दिन जब वह पहुंचा तो मैनेजर ने मुस्कुराहट के साथ उसका स्वागत किया उसके हाथ में एक झाड़ू थमाई और कहा तुम्हारा पहला काम है स्टोर की सफाई करना।
लेकिन मैं एक कॉलेज ग्रेजुएट हूं लड़के ने कहा।
ओह, अच्छा, दरअसल मुझे पता नहीं था। मैनेजर ने कहा। ''लाओ ये झाड़ू मुझे दो। मैं तुम्हें बताता हूं कि कैसे करना है।
 

प्रस्तुती Pankaj Mishra Send And Receive Message On MithilaLive Click Here

मजॆदार चुटकुलॆ पॆज छ:
बहादुरी का कारनामा
हँसगुल्लॆ
मजॆदार चुटकुलॆ प्रथम पॆज
मजॆदार चुटकुलॆ दुसरा पॆज
मजॆदार चुटकुलॆ पॆज तिन
 
 

Feed Back  -   Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© 2007 Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right Reserved info@mithilalive.com