मिथिलालाइव
साहित्य
 
MithilaLive >Sahitya >>कविता
तेरी याद  -  Arun Jha info@mithilalive.com 
वो खामोश निगाहें तेरी
आज भी मुझसे कुछकुछ कहती है ।
पर मैं अनजाना न समझ सका
तू कितना मुहब्बत करती है ।

दो कदम तुम तो बढी थी
मैं एक कदम भी बढ न सका ।
उस भूल की काली छाया अब तो
बदल चुकी जीवन की दशों दिशा ।

न जाने अब तुम कैसी हो
जैसी भी हो शायद अच्छी हो ।
पर मेरी नैया तो आज भी
इस सागर के तट पर ही खड़ा ।

अब साच रहा हूँ नैया से
न पार करूँ जीवन का सफर ।
बस तट पर बैठे बैठे ही
खुश हो लूँ कुछ औरों की तरह ।

जो करना था वो कर ना सका
अब पछताने से न होगा भला ।
बेहतर है शायद यादों को ही
मन ही में बसा रह लूँ तनहा ।

भोला मन था चंचल चितवन था
वह जीवन के बारे में न समझ सका ।
इसी भूल के कारण अब तो
अब काट रहा हूँ मैं तो सजा ।
और भी
स्‍वर्ग सॅ सुन्‍दर मिथिलाधाम
मैथिल भाई हमर प्रणाम
सत्तहवां सावन
कभी कभी
दिल मॆ बसा कर
 
 

Feed Back  -   Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© 2007 Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right Reserved info@mithilalive.com